राष्ट्रवाणी: सत्या राजपूत, रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (Influenza H1N1) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में आज स्वाइन फ्लू के 30 नए मरीज मिले हैं। नए मामलों के साथ प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 407 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, रायपुर में आज सबसे ज्यादा 13 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में 1 जनवरी 2026 से अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 176 मामले सामने आ चुके हैं, जो प्रदेश में सबसे अधिक हैं। आज बेमेतरा में 6, दुर्ग में 6, कोरबा में 2, बलौदाबाजार में 1, गरियाबंद में 1 और राजनांदगांव में 1 नया मरीज मिला है। वहीं रायपुर में 13 नए मरीज मिले हैं। इस तरह प्रदेश में आज कुल 30 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। प्रदेश में वर्तमान में स्वाइन फ्लू के 138 एक्टिव मरीज हैं। इनमें 47 मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज जारी है, जबकि 91 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से 11 सितंबर 2026 तक छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के कुल 407 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से अब तक 138 मरीज एक्टिव हैं। सबसे ज्यादा कुल मामले रायपुर में 176 दर्ज किए गए हैं। इसके बाद दुर्ग में 48, बिलासपुर में 42, कोरबा में 23, महासमुंद में 17 और रायगढ़ में 15 मामले सामने आए हैं। वहीं अन्य राज्यों से अब तक 12 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। देखिये लिस्ट में जिलेवार स्वाइन फ्लू के आंकड़े-
Trending
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी

