राष्ट्रवाणी: Student Suicide Case : राम कुमार यादव, अंबिकापुर. सरगुजा जिले में अंबिकापुर के शासकीय राजीव गांधी पीजी कॉलेज की BA फर्स्ट ईयर छात्रा अंतरा शाह (19 साल) ने अपने जीजा के घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. वह चिरमिरी के गोदरीपारा से पढ़ाई के लिए पटपरिया आई थी. सनसनीखेज मामले में एनएसयूआई नेता ज्ञान तिवारी का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने नामजद अपराध दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक, कॉलेज की पढ़ाई के लिए अंतरा शाह अपने जीजा निलेश गुप्ता के पटपरिया स्थित घर पर रह रही थी. 10 सितंबर को रात में वह अपनी बहन के साथ रात में खाना खाने के बाद सो गी थी. सुबह करीब साढ़े पांच बजे परिजन उठे तो घर के शौचालय में अंतरा का फांसी पर लटकता हुआ शव पाया. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया. अगले दिन घर पहुंची अंतरा की सहेलियों ने परिजनों को बताया कि एनएसयूआई से जुड़ा छात्र नेता ज्ञान तिवारी अंतरा को लंबे वक्त से ब्लैकमेल कर रहा था. इससे वह काफी परेशान रहती थी. उसकी आत्महत्या के पीछे यही कारण हो सकता है. मृतिका के मामा ने गांधीनगर थाना पहुंचकर ज्ञान तिवारी के खिलाफ नामजद शिकायत दी. कॉलेज छात्रा सुसाइड मामले में एनएसयूआई नेता का नाम सामने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता गांधीनगर थाना पहुंच गए. जहां उन्होंने थाना परिसर के समक्ष प्रदर्शन करते हुए ज्ञान तिवारी के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग को लेकर नारेबाजी की. वहीं अभाविप कार्यकर्ताओं ने आरोपित नेता का पुतला भी फूंका. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हल्की झूमाझपटी के बाद आग को बुझाया. मामले में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने निष्पक्ष जांच की मांग की है. साथ ही दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवई करने की मांग की है. घटना के बाद से आरोपित एनएसयूआई नेता ज्ञान तिवारी लगातार फरार चल रहा है. पुलिस उसकी पतासाजी में लगातार जुटी हुई है. पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा.
Trending
- खुशखबरी! 110 से घटकर 30% हो जाएगा टैक्स, भारत में सस्ती होंगी प्रीमियम विदेशी कारें, EU के साथ FTA के तहत छूट – राष्ट्रवाणी
- Vi को मिलेगा ₹35000 करोड़ का बड़ा लोन! देश का सबसे बड़ा बैंक करेगा सपोर्ट; ऐसे आएंगे और ₹25000 करोड़ – राष्ट्रवाणी
- कौन थे दगड़ू शेठ हलवाई? जिन्होंने बनवाया भारत का धनवान गणेश मंदिर; आज भी मौजूद 130 साल पुरानी मिठाई दुकान – राष्ट्रवाणी
- भारत का पहला फ्रिज! ताले बनाने वाली कंपनी ने 68 साल पहले कैसे किया लोगों को ‘कूल-कूल’? लग्जरी पहुंचाई घर-घर – राष्ट्रवाणी
- ₹7.5 करोड़ का मिलता है ये गद्दा, इस 174 साल पुरानी कंपनी की छठी पीढ़ी बनाती है; एक की कीमत में खरीद लेंगे 500 तोला सोना! – राष्ट्रवाणी
- WPI Index: अगस्त में बढ़ी थोक महंगाई, 9.78% से बढ़कर 9.92% पर पहुंची दर; ईंधन और खाद्य पदार्थों ने बढ़ाई टेंशन – राष्ट्रवाणी
- बांग्लादेश से मछली खरीदने वाले भारत ने उसी को बेची 500 टन हिल्सा, देश के इस इलाके से चटगांव पहुंच रहीं मछलियां – राष्ट्रवाणी
- कुमार विश्वास के बोल, रहमान का संगीत…अरिजीत-श्रेया की आवाज में रिलीज Ramayana का पहला गीत; सुनकर हो जाएंगे भक्तिमय – राष्ट्रवाणी

