राष्ट्रवाणी: गणेश चतुर्थी के अवसर पर रामायण के मेकर्स ने फैंस के लिए सिया-राम की दिव्य झलक फैंस के लिए शेयर कर दी है। रामायण से सामने आई सिया-राम की दिव्य झलक गणेश चतुर्थी पर मेकर्स ने फैंस को दिया तोहफा एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर, साई पल्लवी स्टारर पौराणिक फिल्म ‘रामायण’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसीलिए मेकर्स भी फैंस की एक्साइटमेंट को बरकरार रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
आज गणेश चतुर्थी के मौके पर मेकर्स ने फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज दिया है। रामायण (Ramayana) के मेकर्स ने सिया-राम की दिव्य झलक शेयर कर दी है जिसमें रणबीर और साई पल्लवी काफी खूबसूरत लग रहे हैं। मेकर्स ने रामायण से एक दिव्य पोस्टर शेयर किया है जिसमें साई पल्लवी (Sai Pallavi) मां के सीता के रूप में और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) श्रीराम के रूप में नजर आ रहे हैं।
दोनों ही एक शांत झरने के पास जंगल में एक चट्टान पर बैठे हुए हैं और यह झलक उनके वनवास के दिनों की है। श्रीराम के रूप में रणबीर मां सीता के बालों में फूल सजा रहे हैं। पोस्टर में दोनों ही एक्टर कमाल के लग रहे हैं।
चेहरे पर शांत भाव और आसपास का वातावरण इसे और भी सौम्य बना रहा है। यह पोस्टर गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर रिलीज किया गया है और फैंस को काफी पसंद आ रहा है। पोस्टर रिलीज होते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपनी राय जाहिर की और सबसे ज्यादा कमेंट साई पल्लवी की तारीफ में किए गए।
एक यूजर ने लिखा, ‘मां सीता के लिए साई पल्लवी से अच्छी पसंद कोई और नहीं हो सकती थी’। एक ने लिखा, ‘रणबीर कपूर राम के रूप में और साई पल्लवी सीता के रूप में, ये इंतजार करने लायक है’। नया पोस्टर रिलीज करने के साथ ही मेकर्स ने रामायण के पहले सॉन्ग पर भी अपडेट दिया है।
यह गाना जल्द ही रिलीज होगा। गाने का टाइटल है जय जय राम (Jai Jai Ram)। मोशन पोस्टर के बाद अब फैंस को फिल्म के पहले गाने का बेसब्री से इंतजार है।
इस गीत को जाने माने सिंगर्स अरिजीत सिंह (Arijit Singh) और श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने आवाज दी है वहीं कुमार विश्वास ने इसके लिरिक्स लिखे हैं और लीजेंडरी म्यूजिशियन ए.आर रहमान ने इसे कंपोज किया है। रामायण (Ramayana) को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है और नितेश तिवारी ने इसे डायरेक्ट किया है।
फिल्म में रणबीर कपूर ने राम, साई पल्लवी ने सीता, यश ने रावण, रवि दुबे ने लक्ष्मण और सनी देओल ने हनुमान का किरदार निभाया है। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट दीवाली 2026 पर रिलीज होगा वहीं दूसरा पार्ट दीवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा।

