राष्ट्रवाणी: CG Weather Today : रायपुर. छत्तीसगढ़ में लोगों को बारिश से हल्की राहत मिलने वाली है. सोमवार से प्रदेश में मानसून की रफ्तार पर ब्रेक लगने वाला है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. बस्तर संभाग में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसमी बारिश अब तक सामान्य रही है और सामान्य से अंतर 4 फीसदी कम है. हालांकि 14 सितंबर से बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 14 सितंबर से बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है. अगले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री रायपुर में दर्ज किया गया और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री जगदलपुर में रहा. रायपुर शहर में 14 सितंबर को आसमान सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है. एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. पिछले 24 घंटे में बस्तर संभाग के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई. बड़े बचेली और कोंटा में 8-8 सेमी, कटेकल्याण में 7 सेमी, सुकमा में 6 सेमी तथा फरसगांव, कुटरू और साल्हेवार में 5-5 सेमी बारिश दर्ज की गई. बारसूर, औंधी, धनोरा, कांकेर और कुआकोंडा में 4-4 सेमी पानी बरसा. डौंडी, छुईखदान, भैरमगढ़, गंडई, छुरिया, मैनपुर, बेलगहना, दंतेवाड़ा, मर्दापाल, अंबागढ़ चौकी, दरभा और बीजापुर सहित कई स्थानों पर 3-3 सेमी बारिश हुई.
Trending
- 14 सितंबर राशिफल: गणेश चतुर्थी पर इन दो राशियों को मिलेगा बप्पा का आशीर्वाद, बुधदेव की चाल दिला सकती है राहत – राष्ट्रवाणी
- क्रूड ऑयल $107 के पार, क्या अब महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? इन वजहों से लगी तेल में आग – राष्ट्रवाणी
- TATA Sons IPO: ग्रुप कंपनियों की ‘डेड कैपिटल’ होगी कैश, ₹10 लाख करोड़ की वैल्यू में कमाई का होगा मौका – राष्ट्रवाणी
- Ramayana का नया मोशन पोस्टर जारी, दिखी सिया-राम की झलक; जल्द रिलीज होगा अरिजीत-श्रेया की आवाज में ‘जय-जय राम’ गाना – राष्ट्रवाणी
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: बीएसपी कार्मिकों को एरियर मिलने के नहीं आसार… पुरानी पेंशन के लिए पावर कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी हुए लामबंद… जर्जर सड़क के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन… – राष्ट्रवाणी
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में आज से मानसून की चाल पड़ेगी सुस्त, तापमान बढ़ने के आसार! – राष्ट्रवाणी
- Bilaspur News Update : रायपुर-कोरबा पैसेंजर बहाल, 2 ट्रेन रहेगी रद्द… जेल से छूटे आरोपियों का फूल-माला से स्वागत पड़ा भारी… एथर एनर्जी की डीलरशिप के नाम पर लाखों की ठगी – राष्ट्रवाणी
- Raipur Crime : राजधानी में युवती को जिंदा जलाने की कोशिश, इस बात पर भड़का सनकी युवक, मामला दर्ज – राष्ट्रवाणी

