राष्ट्रवाणी: Raipur Crime : रायपुर. राजधानी रायपुर में युवती को जिंदा जलाने के प्रयास का मामला सामने आया है. छेड़छाड़ का विरोध करने पर सनकी युवक ने युवती पर पेट्रोल डालकर आग दी. घटना में युवती गंभीर रूप से झुलस गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उसका इलाज जारी है. मामला माना थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, छेड़छाड़ को लेकर युवती ने आरोपी का विरोध किया था. इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने कथित तौर पर युवती पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. गंभीर हालत में युवती को अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है. मामले की सूचना मिलने के बाद माना थाना पुलिस ने आरोपी वीरू धीवर के खिलाफ हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है. आरोपी ने किस कारण भ्यावह घटना को अंजाम दिया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.
Trending
- 14 सितंबर राशिफल: गणेश चतुर्थी पर इन दो राशियों को मिलेगा बप्पा का आशीर्वाद, बुधदेव की चाल दिला सकती है राहत – राष्ट्रवाणी
- क्रूड ऑयल $107 के पार, क्या अब महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? इन वजहों से लगी तेल में आग – राष्ट्रवाणी
- TATA Sons IPO: ग्रुप कंपनियों की ‘डेड कैपिटल’ होगी कैश, ₹10 लाख करोड़ की वैल्यू में कमाई का होगा मौका – राष्ट्रवाणी
- Ramayana का नया मोशन पोस्टर जारी, दिखी सिया-राम की झलक; जल्द रिलीज होगा अरिजीत-श्रेया की आवाज में ‘जय-जय राम’ गाना – राष्ट्रवाणी
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: बीएसपी कार्मिकों को एरियर मिलने के नहीं आसार… पुरानी पेंशन के लिए पावर कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी हुए लामबंद… जर्जर सड़क के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन… – राष्ट्रवाणी
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में आज से मानसून की चाल पड़ेगी सुस्त, तापमान बढ़ने के आसार! – राष्ट्रवाणी
- Bilaspur News Update : रायपुर-कोरबा पैसेंजर बहाल, 2 ट्रेन रहेगी रद्द… जेल से छूटे आरोपियों का फूल-माला से स्वागत पड़ा भारी… एथर एनर्जी की डीलरशिप के नाम पर लाखों की ठगी – राष्ट्रवाणी
- Raipur Crime : राजधानी में युवती को जिंदा जलाने की कोशिश, इस बात पर भड़का सनकी युवक, मामला दर्ज – राष्ट्रवाणी

