राष्ट्रवाणी: रायपुर. किसानों तक पहुंचने वाले खाद, बीज और कीटनाशक सामाग्री में अनियमितता पाए जाने पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. बिना प्राधिकार के कारोबार किया जा रहा था. वहीं कुछ संस्थानों में एक्सपायरी कीटनाशक मिली. औचक निरीक्षण के दौरान गोदामों से भंडारण संबंधी बॉक्स, स्टीकर और सील जैसी सामान बरामद किया गया है. कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है. जांच के बाद तीन व्यापारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. वहीं 9 संस्थानों के विक्रय पर प्रतिबंध और 3 गोदाम को सील कर दिया गया है. वहीं एक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है. राज्य और जिला स्तरीय संयुक्त जांच दल ने प्रतिष्ठानों के औचक निरीक्षण किया. रायपुर जिले में मेसर्स पुलकित बायोफर्टिलाइजर, हरियाणा और रविन्द्र कुमार मित्तल को बिना प्राधिकार पत्र के बीज और उर्वरक का व्यापार किए जाने पर एफआईआर दर्ज की गई. इसके अलावा एकॉन क्रॉप साइंसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एमिरॉन ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड, डेक्सीस एग्रो सॉल्यूशन, भास्कर कृषि केंद्र, अभनपुर कृषि केंद्र और सोपन एग्री केयर प्राइवेट लिमिटेड समेत अन्य प्रतिष्ठानों पर भी अलग-अलग अनियमितताओं के चलते बिक्री प्रतिबंध और नोटिस की कार्रवाई की गई है. वहीं निधि मार्केटिंग सीएंडएफ, उरकुरा से जुड़े कुछ प्रतिष्ठानों में कृषि उत्पादों के भंडारण में गड़बड़ी मिलने पर नोटिस जारी किया गया. जांच के दौरान भंडारण से संबंधित बॉक्स, स्टीकर और सील जैसी सामग्री मिलने पर गोदाम सील कर दिया गया. इसके अलावा निरीक्षण में सहयोग नहीं करने पर आरडी इंटरप्राइजेस और डीसी इंटरप्राइजेस के विक्रय केंद्र भी सील किए गए हैं. उप संचालक कृषि ने बताया कि स्पष्टीकरण पर संबंधितों द्वारा पक्ष रखे जाने के बाद उर्वरक में अनियमितता पर उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 एंव आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और कीटनाशी उत्पादों में अनियमितता पर कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं नियम 1971 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी.
Trending
- खुशखबरी! 110 से घटकर 30% हो जाएगा टैक्स, भारत में सस्ती होंगी प्रीमियम विदेशी कारें, EU के साथ FTA के तहत छूट – राष्ट्रवाणी
- Vi को मिलेगा ₹35000 करोड़ का बड़ा लोन! देश का सबसे बड़ा बैंक करेगा सपोर्ट; ऐसे आएंगे और ₹25000 करोड़ – राष्ट्रवाणी
- कौन थे दगड़ू शेठ हलवाई? जिन्होंने बनवाया भारत का धनवान गणेश मंदिर; आज भी मौजूद 130 साल पुरानी मिठाई दुकान – राष्ट्रवाणी
- भारत का पहला फ्रिज! ताले बनाने वाली कंपनी ने 68 साल पहले कैसे किया लोगों को ‘कूल-कूल’? लग्जरी पहुंचाई घर-घर – राष्ट्रवाणी
- ₹7.5 करोड़ का मिलता है ये गद्दा, इस 174 साल पुरानी कंपनी की छठी पीढ़ी बनाती है; एक की कीमत में खरीद लेंगे 500 तोला सोना! – राष्ट्रवाणी
- WPI Index: अगस्त में बढ़ी थोक महंगाई, 9.78% से बढ़कर 9.92% पर पहुंची दर; ईंधन और खाद्य पदार्थों ने बढ़ाई टेंशन – राष्ट्रवाणी
- बांग्लादेश से मछली खरीदने वाले भारत ने उसी को बेची 500 टन हिल्सा, देश के इस इलाके से चटगांव पहुंच रहीं मछलियां – राष्ट्रवाणी
- कुमार विश्वास के बोल, रहमान का संगीत…अरिजीत-श्रेया की आवाज में रिलीज Ramayana का पहला गीत; सुनकर हो जाएंगे भक्तिमय – राष्ट्रवाणी

