राष्ट्रवाणी: हनुमान अंश की निर्माता ने खुलासा किया है कि नीम करोली बाबा की बेटी ने 15 बार फिल्म को देखा है। हनुमान अंश फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स) नीम करोली बाबा की बायोपिक हनुमान अंश बाबा की बेटी ने 15 बार देखी फिल्म हनुमान अंश हनुमान अंश की निर्माता ने किया अब किया खुलासा एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की चर्चा इन दिनों सिनेमा जगत में खूब हो रही है। बहुत कम बार ऐसा देखने को मिलता है कि कोई फिल्म रिलीज के सात सप्ताह बाद भी अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की वजह से सुर्खियां बटोरे, लेकिन हनुमान अंश ने ये कारनामा किया है। हाल ही में हनुमान अंश की निर्माता रागिनी सोना ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान ये खुलासा किया है नीम करोली बाबा की बेटी ने इस मूवी को 15 से अधिक बार देखा है।
पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं- मौजूदा समय में रागिनी सोना अपनी फिल्म हनुमान अंश की कमर्शियल सक्सेस का आनंद ले रही हैं। फिल्म की सफलता और नीम करोली बाबा की बेटी गिरिजा का इस पर क्या रिएक्शन था, इन तमाम मुद्दों को लेकर रागिनी ने स्क्रीन को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलकर चर्चा की है और बताया है- फिल्म की ऐतिहासिक सफलता वास्तव में किसी चमत्कार से कम नहीं है।
रही बात नीम करोली बाबा के बेटी गिरिजा जी के रिएक्शन की तो मैं उन्हें अम्मा जी कहकर बुलाती हूं। हमनें उनसे संपर्क करने के लिए काफी संघर्ष किया, लेकिन शुरुआत में कामयाबी नहीं मिली। कुछ समय बाद हमारी कोशिश रंग लाई और अम्मा जी से हमारी मुलाकात हुई।
मैं और निर्देशक विशाल चतुर्वेदी उनसे मिले और फिल्म के बारे में बताया। हमनें उनसे आशीर्वाद लिया और फिल्म देखने के लिए कहा। उन्होंने हमसे कहा की सही समय पर वह इसे देखेंगी और उन्होंने अब तक 15 बार इस मूवी को देख लिया है।
वह इसको देखने के बाद काफी भावुक भी हुईं। इस तरह से हनुमान अंश की प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने नीम करोली बाबा की बेटी गिरिजा की प्रतिक्रिया के बारे में अहम जानकारी साझा की है। पिछले 45 दिनों से नीम करोली बाबा की बायोपिक फिल्म हनुमान अंश सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है।
कमाई के मामले में इस मूवी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करके दिखाया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 271 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई का आंकड़ा 347 करोड़ के पार पहुंच गया है। इतना ही नहीं आने वाले दिनों में भी फिल्म की कमाई में इजाफा देखने को मिलेगा।

