राष्ट्रवाणी: Bastar News : आशुतोष तिवारी, जगदलपुर. बस्तर जिले के दरभा ब्लॉक मुख्यालय में शुक्रवार को बस्तर क्रांतिकारी विचार मंच के बैनर तले स्थानीय जनपद सदस्यों और सरपंचों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) को प्रदर्शनकारियों ने जाम कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई. जनपद सदस्यों और सरपंचों ने गौण खनिज की राशि में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे दरभा ब्लॉक में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं. प्रदर्शन कर रहे जनपद सदस्यों ने पंचायतों में 16वीं वित्त की राशि जल्द जारी करने की मांग की. साथ ही ग्राम पंचायतों में DMF (जिला खनिज न्यास) की राशि से विकास कार्य कराने की मांग भी प्रशासन के सामने रखी. उनका कहना है कि इन मदों की राशि उपलब्ध होने से पंचायत क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिल सकती है. जनपद सदस्यों और सरपंचों ने ग्राम पंचायत क्षेत्रों में मकान टैक्स नहीं लेने की मांग भी रखी. इसके अलावा दरभा ब्लॉक की कड़मा पंचायत में पैसे के कथित गबन के मामले में संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई. प्रदर्शन के दौरान जनपद सदस्यों और सरपंचों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर दोबारा आंदोलन करने की चेतावनी दी है.
Trending
- सैमसंग ‘व्यापक सुरक्षा बीमा’ के माध्यम से भारत में ग्राहकों को कैसे धोखा दे रहा है – भारतीय पीएसयू
- 5,850mAh की बैटरी और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर वाले वनप्लस फोन का आया नया वेरिएंट, इतनी है कीमत – राष्ट्रवाणी
- ChatGPT की तरह अब Grok Bot भी करेगा आपसे बातें, एलन मस्क के एआई चैटबोट में शामिल की वॉइस टेक्नोलॉजी – राष्ट्रवाणी
- Oppo का ये नया 5G फोन, भारत में जल्द होगा लॉन्च; परफॉर्मेंस और ड्यूरेबिलिटी पर होगा फोकस – राष्ट्रवाणी
- चंडीगढ़ में 22 सितंबर को लगेगा आईफोन लंगर, जय माता दी लिखने पर मिलेगा फ्री; विजेताओं के लिए होगा लाइव लकी ड्रॉ – राष्ट्रवाणी
- 9,000mAh की बैटरी और 200MP कैमरे के साथ आ सकता है वनप्लस 16, सामने आई डिटेल – राष्ट्रवाणी
- भारतीय मूल के हैकर्स ने Claude की मदद से OpenAI में लगाई सेंध, दो बग की मदद से 72 घंटे में किया हैक – राष्ट्रवाणी
- भाजपा Councillor Resignation News: छत्तीसगढ़ में 8 भाजपा पार्षदों ने दिया इस्तीफा, इस वजह से पार्टी छोड़ने का किया दावा, अब जिला अध्यक्ष ने भेजा नोटिस – राष्ट्रवाणी
