राष्ट्रवाणी: संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ (Love & War) से रणबीर कपूर का पहला लुक जारी हो गया है, जो बेहद दमदार है। लव एंड वॉर से सामने आया रणबीर का पहला लुक ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर का पहला लुक आउट इंटेंस और धांसू अवतार में दिखे रणबीर कपूर संजय लीला भंसाली की फिल्म 21 जनवरी 2027 को होगी रिलीज एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली जानते हैं कि वो एक फिल्म लाएंगे और उनकी वही फिल्म तहलका मचाएगी। ‘गंगूबाई’ के बाद संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) अब ‘लव एंड वॉर’ के साथ आ रहे हैं। फिल्म को लेकर गजब उत्साह देखने को मिल रहा है।
वहीं कई बार फिल्म की रिलीज डेट भी टली और अब आखिरकार फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है। ‘लव एंड वॉर’ (Love & War) से अब रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक रिवील हो गया है। फिल्म का पहला पोस्टर जो सामने आया है, उसमें रणबीर (Ranbir Kapoor) का धांसू लुक नजर आया है।
जारी किए गए फर्स्ट लुक पोस्टर में बेहद अलग किरदार में परफेक्शन में डूबे नजर आ रहे हैं। SLB के हर प्रोजेक्ट की तरह इस प्रोजेक्ट में भी भव्यता और बारीकी से हर एक बात पर ध्यान दिया गया है, जिसका सबूत यह पोस्टर है। पोस्टर से यह साफ है कि फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर अपना जादू चलाने वाली है।
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, वो रुतबा, रुवाब और वो जुनून। इसके साथ ही फिल्म की रिलीड डेट बताई गई है। सामने आए लुक में रणबीर (Ranbir Kapoor Love and war look) एक कार चलाते हुए दिख रहे हैं।
आंखों पर चश्मा लगाए बिल्कुल किरदार में डूबे हैं। वहीं उनका एक हाथ खून से लथ-पथ नजर आ रहा है पर इस सबके बीच रणबीर की इंटेसिटी भी कमाल लग रही है। रणबीर का ये पोस्टर बताने के लिए काफी है कि इस बार भंसाली का मैजिक अलग तरह का होने वाला है।
रणबीर इस तरह के अवतार में पहले कभी नहीं देखे गए हैं, और दर्शकों ने भी लव एंड वॉर में उनके इस तरह के लुक की उम्मीद नहीं की थी। फिल्म में रणबीर के साथ विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी नजर आने वाले हैं। कपल के तौर पर रणबीर-आलिया की ये दूसरी फिल्म है, जिसमें दोनों ने साथ काम किया है।
हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं आई है, लेकिन ‘लव एंड वॉर’ (Love and War Story) एक रोमांटिक वॉर ड्रामा बताई जा रही है। यही वजह है कि फिल्म को शायद 26 जनवरी से ठीक पहले रिलीज किया जा रहा है। आपको बता दें कि फिल्म (Love And War Release) 21 जनवरी 2027 को दुनिया भर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है।

