राष्ट्रवाणी: मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी से बात करते हुए सुनीता ने बिना किसी का नाम लिए तीखा बयान दिया। अपने पालतू …और पढ़ें गोविंदा और रानी को गणपति दरबार में साथ देख भड़कीं सुनीता गोविंदा कोमल रानी स्वर्णकार के साथ पहुंचे लालबागचा राजा पंडाल पहुंचे थे सुनीता के इस बयान पर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है पीटीआई, मुंबई।
अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मंगलवार को दोनों ने मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल में दर्शन किए, लेकिन अलग-अलग समय पर। सुनीता सुबह अकेले गईं, जबकि गोविंदा शाम को अपनी अफवाह वाली गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ पहुंचे।
इस घटना के एक दिन बाद बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी से बात करते हुए सुनीता ने बिना किसी का नाम लिए तीखा बयान दिया। अपने पालतू कुत्ते को गोद में लिए उन्होंने कहा कि इंसानों को जितना भी प्यार दो, फायदा नहीं है। धोखा ही देते हैं।
इनको (पालतू जानवरों को) प्यार करो, हमेशा चिपके रहते हैं। विंटर मुझे हमेशा छोड़ने आता है। इंसानों से अच्छे तो जानवर होते हैं।
सुनीता ने आगे कहा कि जानवरों से प्यार करो, इंसानों से नहीं। धोखेबाज होते हैं इंसान। सुनीता पहले भी गोविंदा के कथित अफेयर्स पर बोल चुकी हैं।
उन्होंने कोमल रानी को गोविंदा की शुगर डैडी वाली गर्लफ्रेंड बताया था और दावा किया था कि दोनों शादी की योजना बना रहे थे। हालांकि गोविंदा के मैनेजर ने इस दावे से इनकार किया था।

