राष्ट्रवाणी: रायपुर। Liquor Shops Closed On Ganesh Visharjan राजधानी रायपुर में गणेश विसर्जन के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने कलेक्टर को पत्र लिखकर 27 सितंबर को रायपुर और बिरगांव क्षेत्र में शराब दुकानों को बंद रखने तथा क्षेत्र को शुष्क दिवस घोषित करने का अनुरोध किया है।
Liquor Shops Closed On Ganesh Visharjan 27 सितंबर को शहर में बड़ी संख्या में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए रैलियां निकलेंगी। प्रमुख मार्गों से होकर गुजरने वाली इन झांकियों और विसर्जन यात्राओं के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। ऐसे में पुलिस का मानना है कि शराब की बिक्री पर रोक से किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति की आशंका को कम करने में मदद मिलेगी।
विसर्जन के दिन शहर के प्रमुख मार्गों पर गणेश प्रतिमाओं के साथ जुलूस निकलेंगे। इसके चलते कई इलाकों में श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। पुलिस ने इसे देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
पुलिस कमिश्नर की ओर से कलेक्टर को भेजे गए पत्र में विसर्जन के दौरान शराब बिक्री पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया है, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। जुलूस के मार्ग, भीड़ वाले इलाकों और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल की तैनाती और ट्रैफिक प्रबंधन की तैयारी की जा रही है।
अब कलेक्टर स्तर पर शुष्क दिवस घोषित करने को लेकर बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया जाना है।

