राष्ट्रवाणी: ZENO ने 10 हजार से कम कीमत में नया ZENO 300 स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसमें 6000mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले …और पढ़ें 6000 mAh बैटरी वाला नया फोन लॉन्च: 12GB तक RAM, 90Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
अगर आप भी 10 हजार रुपये से कम में कोई बजट स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो ZENO ने नया ZENO 300 लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे खासतौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो बेहद कम कीमत में बड़ी बैटरी, डेली के काम के लिए अच्छी परफॉर्मेंस और मजबूत बिल्ड क्वालिटी वाला फोन चाहते हैं।
इस डिवाइस में 90Hz तक की डिस्प्ले, Unisoc प्रोसेसर, 4GB RAM और Android 16 Go Edition जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो पहले इसकी कीमत और फीचर्स जान लें… कीमत की बात करें तो ZENO 300 की कीमत ₹9,649 है। डिवाइस की आप तीन कलर Lavender Purple, Silver Mist और Classic Black कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
फोन को अमेजन के जरिए खरीदा जा सकता है। इतना ही नहीं कंपनी इस फोन के साथ 100 दिनों की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट पॉलिसी भी ऑफर कर रही है जो इसे और भी खास बना रहा है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ZENO 300 में 6.56 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1612 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz तक है।
डिवाइस में Unisoc T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल रहा है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz तक है। इसके साथ ही फोन में 4GB LPDDR4X RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज है। फोन में वर्चुअल RAM एक्सपेंशन भी है, जिसके जरिए RAM को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है।
इस तरह फोन में कुल 12GB तक RAM मिल सकती है। कैमरा की बात करें तो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5MP फ्रंट कैमरा है, जबकि पीछे LED फ्लैश के साथ 8MP कैमरा है। डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh बैटरी है।
फोन में 18W चार्जिंग का सपोर्ट है और चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट मिल रहा है। बड़ी बैटरी की वजह से फोन को लंबे टाइम तक यूज किया जा सकता है। फोन में Android 16 Go Edition है।
यह Android का हल्का वर्जन है, जिसे एंट्री-लेवल हार्डवेयर वाले फोन के लिए डिजाइन किया गया है। फोन को MIL-STD-810H स्टैंडर्ड के तहत टेस्ट किया गया है यानी इसमें मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी मिल रही है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, 3.5mm हेडफोन जैक और IR ब्लास्टर भी मिल रहा है।
डिवाइस में USB Type-C OTG, 4G LTE, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.2 और GPS जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिल रहे हैं।

