राष्ट्रवाणी: वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर। बिलासपुर जिले में शैक्षणिक सत्र शुरू हुए चार महीने बीत चुके हैं. लेकिन अब तक स्कूलों में किताबें नहीं बंट पाई हैं. अब भी जिले में 92 हजार से ज्यादा किताबों की कमी बनी हुई है. इसी बीच पहली से 12वीं कक्षा की तिमाही परीक्षाएं शुरू भी हो गई हैं. ऐसी स्थिति में कई पालक काक्रोच जनता पार्टी से सक्रियता दिखाने का आग्रह कर रहे हैं. विभागीय लापरवाही की वजह से सत्र शुरू होने के तीन महीने बाद भी कई विद्यार्थियों को अब तक पूरी किताबें नहीं मिल पाई हैं, जिसके चलते कुछ बच्चे किताबों की फोटोकॉपी कराकर, या फिर पिछले साल की पुरानी किताबों से पढ़ाई करने को मजबूर हैं. खास बात यह है कि बिलासपुर शहर से महज 14 किलोमीटर दूर गतौरी में पाठ्य पुस्तक निगम का डिपो है. इसके बावजूद स्कूलों तक किताबें पहुंचने में 2 से 3 सप्ताह लग रहे हैं. जानकार बताते हैं कि किताबों की कमी दूर करने के लिए मुंगेली और सक्ती से भी अतिरिक्त किताबें मंगाई गईं. लेकिन मांग के मुकाबले सप्लाई कम रही. स्कूलों में तिमाही परीक्षा शुरू होने के बाद अब सवाल छात्रों की तैयारी को लेकर उठ रहे हैं. हालांकि, शिक्षा विभाग का कहना है कि बुक बैंक की किताबों से बच्चों को पढ़ाई कराई जा रही है, और परीक्षा पर इसका असर नहीं पड़ेगा. जिन विषयों की किताबें कम हैं, उनकी आपूर्ति जल्द कर दी जाएगी.
Trending
- छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के ‘रक्षक’ कार्यक्रम को मिली पहचान, SKOCH गोल्डन अवार्ड से किया सम्मानित… – राष्ट्रवाणी
- भारी बारिश का असर: जलभराव और ट्रैक धंसने से कई यात्री ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- पुरानी रंजिश में नाबालिग का खूनी खेल: सराफा कारोबारी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, सामने आई ये वजह – राष्ट्रवाणी
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, छत्तीसगढ़ की संजू देवी ने निभाई अहम भूमिका; मुख्यमंत्री साय ने वीडियो कॉल कर दी बधाई, कहा- आपकी सफलता प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा – राष्ट्रवाणी
- रायपुर में खुली छत्तीसगढ़ की पहली महिला ओपन जेल, सिलाई सेंटर और ब्यूटी पार्लर में मिलेगा रोजगार – राष्ट्रवाणी
- गवाह से अपराध कबूल कराने जैसा सवाल नहीं पूछ सकता ट्रायल कोर्ट, CG हाई कोर्ट ने 15 साल पुरानी सजा रद कर प्रताप सिंह को किया बरी – राष्ट्रवाणी
- 5G+ का सिग्नल फुल लेकिन इंटरनेट स्लो? Volume और Power Button की ये ट्रिक आजमाएं – राष्ट्रवाणी
- आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता – राष्ट्रवाणी

