राष्ट्रवाणी: कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार ने सूर्या की लेटेस्ट फिल्म विश्वनाथ एंड संस को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। विश्वनाथ एंड संस फिल्म (फोटो क्रेडिट- फेसबुक) सूर्या की सुपरहिट फिल्म विश्वनाथ एंड संस शिवा राजकुमार को पसंद आई फैमिली ड्रामा एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या और अभिनेत्री ममिता बैजू की लेटेस्ट फिल्म विश्वनाथ एंड संस (Vishwanath and Sons) ने अपनी शानदार कहानी के दम पर हर किसी का दिल जीता है। थिएटर्स के अलावा ओटीटी पर आने से बाद भी इस मूवी को देखा जा रहा है और हर कोई इसकी चर्चा कर रहा है। हाल ही में कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार शिवा राजकुमार (Shiva Rajkumar) ने भी सूर्या की विश्वनाथ एंड संस की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं और बताया है इस फैमिली ड्रामा फिल्म को देखने के बाद वह काफी भावुक हो गए थे।
आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है- मौजूदा समय में शिवा राजकुमार अपनी अपकमिंग फिल्म बेल की प्रमोशन में लगे हुए हैं, जो 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस मूवी के प्रचार के मद्देनजर रखते हुए शिवा ने केवीएन प्रोडक्शंस को एक लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है और सूर्या की विश्वनाथ एंड संस को लेकर खुलकर बात की है, उन्होंने कहा है- मैंने हाल ही में विश्वनाथ एंड संस देखी।
फिल्म देखने के बाद मैं एक घंटे तक सो नहीं पाया। इसने मुझे मेरे माता-पिता और परिवार की याद दिला दी। मैं लेटे-लेटे इसी बारे में सोच रहा था और मेरी आंखों में आंसू थे।
मुझे लगता है कि कुछ भावनाएं मुझ पर भारी हो गई थीं। मेरी भी इच्छा है कि मैं कभी ऐसी फिल्म करूं। #VishwanathAndSons hit me hard. I couldn’t sleep for an hour. It reminded me of my parents and family, and left me in tears. – @NimmaShivanna ❤️ इस तरह से पेड्डी फिल्म कलाकार शिवा राजकुमार ने सूर्या की फिल्म विश्वनाथ एंड संस की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े हैं।
मालूम हो कि विश्वनाथ एंड संस ने अपने बेहतरीन कहानी के दम पर बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया है। दुनियाभर में फिल्म की कमाई 200 करोड़ के पार रही। सिनेमाघरों के बाद सूर्या की विश्वनाथ एंड संस को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया।
ओटीटी पर ये मूवी फिलहाल मस्ट वॉच बनी हुई है। आलम ये है कि इंडिया में नेटफ्लिक्स की टॉप-5 ट्रेंडिंग मूवीज में विश्वनाथ एंड संस का नाम भी शामिल है।

