राष्ट्रवाणी: धमतरी। शहर के एक लॉज में रविवार को एक युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका की पहचान कवर्धा निवासी पिंकी मानिकपुरी के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती अपने बॉयफ्रेंड से मिलने धमतरी आई थी। बताया जा रहा है कि लॉज में रहने के दौरान युवती और उसके बॉयफ्रेंड के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद युवती ने कथित तौर पर फांसी लगा ली।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। युवती के बॉयफ्रेंड से भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

