राष्ट्रवाणी: रेडमी ने भारत में अपना नया किफायती 5G फोन Redmi 17C 5G लॉन्च किया है, जिसमें 6000mAh बैटरी और 50MP …और पढ़ें 6,000 mAh बैटरी वाला Redmi का नया किफायती 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भारत में Redmi 17C 5G किफायती 5G फोन लॉन्च। इसमें 6000mAh की दमदार बैटरी और 50MP कैमरा है।
MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, बिक्री 7 अक्टूबर से शुरू। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रेडमी ने भारत में अपना एक और नया किफायती 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Redmi 17C 5G के नाम से पेश किया है।
डिवाइस को बजट लाइनअप में दूसरे फोन के तौर पर पेश किया गया है। ये फोन हाल ही में लॉन्च हुए Redmi 17 5G के साथ शामिल हो गया है। नया फोन जल्द ही तीन अलग-अलग कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
इस नए वाले Redmi 17C 5G का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन इसके ग्लोबल वैरिएंट जैसा ही है। फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6000 सीरीज प्रोसेसर और 6,000mAh की बैटरी देखने को मिल रही है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं… कीमत की बात करें तो भारत में Redmi 17C 5G के बेस वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है।
फोन के हायर-एंड 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। इस नए डिवाइस की सेल भारत में 7 अक्टूबर से अमेजन और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी। फोन को आप तीन कलर कॉफी ब्रू, डार्क नाइट और पर्पल डॉन में खरीद सकेंगे।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.9-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट, HBM में 810 निट्स तक की ब्राइटनेस भी मिल रहा है। डिवाइस में 240Hz तक का टच सैंपलिंग रेट, 16.7 मिलियन कलर और 83 परसेंट NTSC कवरेज मिल रहा है।
फोन लो ब्लू लाइट, सर्केडियन फ्रेंडली और फ्लिकर-फ्री जैसी खूबियां हैं। फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट भी मिल रहा है, जो 2.4GHz तक की पीक क्लॉक स्पीड ऑफर करता है। साथ ही इसमें Mali-G57 MC2 GPU के साथ 6GB तक LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी मिल रही है।
फोन में वर्चुअल RAM सपोर्ट भी है जिससे आप RAM को 6GB तक बढ़ा सकते हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल रहा है। फोटोग्राफी के लिए Redmi 17C 5G में f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा मिल रहा है।
इस फोन से आप 1080p/30 fps तक की वीडियो रिकॉर्डिंग तक कर सकते हैं। सामने की तरफ सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 6,000mAh की बैटरी मिल रही है।
जबकि कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट, GPS, GLONASS, Galileo और BeiDou का सपोर्ट भी मिल रहा है।

