राष्ट्रवाणी: खाने के साथ पापड़ मिल जाए तो साधारण सा खाना भी थोड़ा खास लगने लगता है. बाजार में मूंग दाल के पापड़ आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन कई लोगों को घर के बने पापड़ ज्यादा पसंद आते हैं. अगर आप भी घर पर मूंग दाल के पापड़ बनाना चाहते हैं तो इसके लिए बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं है. मूंग दाल और कुछ मसालों की मदद से इन्हें तैयार किया जा सकता है. बस आटा गूंथने से लेकर पापड़ बेलने और उन्हें अच्छी तरह सुखाने तक कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. सही तरीके से बनाए जाएं तो घर के मूंग दाल पापड़ भी स्वाद और कुरकुरेपन में बाजार के पापड़ को टक्कर दे सकते हैं. इसके लिए धुली मूंग दाल को अच्छी तरह साफ करके कुछ घंटों के लिए पानी में भिगो दें. दाल नरम हो जाए तो उसका पानी निकालकर उसे बारीक पीस लें. ध्यान रखें कि दाल पीसते समय बहुत ज्यादा पानी न डालें, क्योंकि ज्यादा पानी होने पर बाद में आटा सही तरह से तैयार नहीं होगा. पिसी हुई दाल में नमक, लाल मिर्च, काली मिर्च, थोड़ा जीरा और हींग डाल सकते हैं. स्वाद के हिसाब से इसमें थोड़ा सा अदरक या लहसुन भी मिलाया जा सकता है. अब सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर मिश्रण तैयार करें. मसालों की मात्रा अपनी पसंद के हिसाब से कम या ज्यादा रख सकते हैं. अब इस मिश्रण में जरूरत के हिसाब से थोड़ा आटा मिलाकर इसे अच्छी तरह गूंथ लें. आटा न ज्यादा नरम होना चाहिए और न ही बहुत सख्त. इसे कुछ देर ढककर रख दें, ताकि दाल और मसाले अच्छी तरह मिल जाएं और आटा बेलने के लिए आसानी से तैयार हो जाए. आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें हल्का सा तेल लगाकर बेलें. पापड़ जितने पतले होंगे, तलने या सेंकने के बाद उतने ही कुरकुरे लगेंगे. बेलते समय कोशिश करें कि सभी पापड़ लगभग एक जैसे आकार और मोटाई के हों, ताकि वे एक साथ अच्छी तरह सूख सकें. बेले हुए पापड़ों को साफ कपड़े या बड़ी प्लेट पर रखें और तेज धूप में सूखने के लिए छोड़ दें. बीच-बीच में इन्हें पलटते रहें, ताकि दोनों तरफ की नमी निकल जाए. मौसम और धूप के हिसाब से इन्हें पूरी तरह सूखने में समय लग सकता है. पापड़ में नमी रह गई तो लंबे समय तक रखने पर खराब होने का खतरा रहता है. जब पापड़ पूरी तरह सूख जाएं तो उन्हें किसी साफ और सूखे एयरटाइट डिब्बे में रखें. डिब्बे में नमी नहीं जानी चाहिए. जब भी खाने का मन हो, इन्हें तेल में तल सकते हैं या गैस पर हल्का सेंककर भी खा सकते हैं. दाल-चावल, खिचड़ी या खाने के साथ ये काफी स्वादिष्ट लगते हैं. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन पंच! अंकुश पंघाल ने जीता 80kg का सोना, 15 गोल्ड के साथ भारत की धाक
- रायपुर में MG मोटर्स एजेंसी के नाम पर 21 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन देखकर किया था आवेदन – राष्ट्रवाणी
- लाखों की फीस वसूलने के बाद इंटरनेशनल ब्रांड हटाने की तैयारी, बिलासपुर में अभिभावकों ने कहा- यह सीधा विश्वासघात – राष्ट्रवाणी
- Surajpur CAF Jawan Suicide News: CAF जवान विजेंद्र ठाकुर की आत्महत्या मामला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका – राष्ट्रवाणी
- बिना कान में डाले सुन सकेंगे म्यूजिक! सैमसंग ने पेश किए क्लिप-ऑन वायरलेस ईयरफोन्स, हेड जेस्चर्स का भी है सपोर्ट – राष्ट्रवाणी
- Airtel vs Vi: दोनों कंपनियों के पास है ये खास एनुअल प्लान, लेकिन किसमें है ज्यादा फायदा? – राष्ट्रवाणी
- अस्पताल का कोई बिल नहीं देना होगा! सरकार की इस योजना से उठाएं मुफ्त इलाज का फायदा, ऑनलाइन ऐसे बनाएं अपना कार्ड – राष्ट्रवाणी
- जीएसटी कलेक्शन और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने भरी सरकार की झोली, ग्रामीण क्षेत्रों में धीमी पड़ी इकॉनमी की रफ्तार! – राष्ट्रवाणी

