राष्ट्रवाणी: ICC Men’s Cricket World Cup 2027: भारत और पाकिस्तान के बीच 2027 वनडे वर्ल्ड कप का मुकाबला 10 अक्टूबर को …और पढ़ें मैच देखने के लिए कितने पैसे लगेंगे? (ai photo) भारत-पाक मैच 10 अक्टूबर 2027 को जोहान्सबर्ग में होगा। टिकट की कीमत ₹900 से ₹4,700 तक हो सकती है।
आईसीसी ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए टिकट बैलट खोला। बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान (IND vs Pak) के बीच क्रिकेट मैच सिर्फ एक मुकाबला नहीं होता, बल्कि दोनों देशों के करोड़ों फैंस के लिए बड़ा क्रिकेट इवेंट होता है। अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप (World Cup) में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी और इस मैच को स्टेडियम में बैठकर देखने का सपना देखने वाले फैंस के लिए टिकट से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है।
ICC ने 2027 मेन वनडे वर्ल्ड कप (ICC Men’s Cricket World Cup) का शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला 10 अक्टूबर 2027 को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम (Wanderers Stadium) में खेला जाएगा। यही मैदान 21 नवंबर को वर्ल्ड कप के फाइनल की भी मेजबानी करेगा।
ICC के मुताबिक 2027 वर्ल्ड कप के लिए टिकटों की कीमत लगभग 9.62 डॉलर यानी 158 दक्षिण अफ्रीकी रैंड से शुरू होगी। वहीं सबसे ऊंची कैटेगरी के मैचों के टिकट की कीमत करीब 31.31 डॉलर यानी 514 रैंड तक रखी गई है। भारतीय करेंसी में देखें तो मौजूदा दर के हिसाब से यह मोटे तौर पर ₹900 से ₹4,700 के आसपास बैठता है।
लेकिन यहां सबसे जरूरी बात यह है कि भारत-पाकिस्तान मैच के लिए अभी अलग से निश्चित टिकट कीमत घोषित नहीं हुई है। ICC ने फिलहाल पूरे टूर्नामेंट के लिए टिकट प्राइस रेंज बताई है। वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल के ऐलान के तुरंत बाद फैंस के लिए टिकट विंडो का रास्ता भी साफ कर दिया गया है।
‘द आईसीसी मेंस CWC 27 टिकट बैलट’ को आधिकारिक रूप से खोल दिया गया है। चूंकि भारत-ऑस्ट्रेलिया और भारत-पाकिस्तान जैसे हाई-वोल्टेज मैचों के लिए टिकटों की मांग सबसे ज्यादा होती है, इसलिए ICC शुरुआत में एक बैलट (लॉटरी जैसी व्यवस्था) सिस्टम चला रहा है। इसमें रजिस्ट्रेशन कराने वाले भाग्यशाली फैंस को सबसे पहले टिकट खरीदने का मौका मिलेगा।
The CWC Ticket Ballot is now open! Apply now for your chance to secure tickets to the ICC Men’s Cricket World Cup 2027 pic.twitter.com/JwPJPNuekq ICC ने सिर्फ सामान्य टिकट ही नहीं, बल्कि फैमिली बंडल, स्टूडेंट और पेंशनर प्राइसिंग, शुरुआती स्थानीय आवंटन और कम्युनिटी क्लब व स्कूल ग्रुप के लिए भी अलग विकल्पों की जानकारी दी है।
यानी अलग-अलग कैटेगरी के फैंस के लिए टिकट व्यवस्था में कई विकल्प रखे गए हैं। भारत और पाकिस्तान दोनों ग्रुप A में हैं। भारत अपना पहला ग्रुप मैच 7 अक्टूबर को केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा और इसके सिर्फ तीन दिन बाद 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में पाकिस्तान से भिड़ेगा।
ग्रुप A में इन दोनों के अलावा ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और एक क्वालिफायर टीम होगी।

