राष्ट्रवाणी: How To Make Lauki Ka Halwa At Home: लौकी का नाम सुनते ही शायद आपको सब्जी याद आती हो, लेकिन इसी साधारण सी सब्जी से बेहद स्वादिष्ट हलवा भी बनाया जा सकता है. खासकर त्योहारों के मौसम में अगर घर पर कुछ मीठा बनाने का मन हो, तो लौकी का हलवा एक बढ़िया विकल्प है. इसका स्वाद हल्का, क्रीमी और खुशबूदार होता है. अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत भी नहीं पड़ती. लौकी का हलवा बनाने के लिए ताजी लौकी, दूध, चीनी, घी, बादाम और इलायची की जरूरत होती है. अगर इसे सही तरीके से पकाया जाए, तो लौकी का स्वाद काफी हद तक बदल जाता है और तैयार हलवा इतना स्वादिष्ट लगता है कि कई बार बच्चों को भी पता नहीं चलता कि इसे लौकी से बनाया गया है. इस रेसिपी को करीब 4 से 6 लोगों के लिए तैयार किया जा सकता है. इसके लिए एक मीडियम साइज की लौकी लें. इसे छीलकर कद्दूकस करने के बाद करीब 2 कप लौकी मिलनी चाहिए. इसके अलावा 6 बड़े चम्मच घी, 2 कप फुल-फैट दूध, आधा कप चीनी, 10 से 12 बादाम और करीब तीन चौथाई चम्मच इलायची पाउडर की जरूरत होगी. लौकी के ऊपर और नीचे का हिस्सा काटकर हटा दें. अब इसे हल्का सा छीलें. ध्यान रखें कि लौकी को बहुत ज्यादा न छीलें. इसके बाद इसे मीडियम मोटाई में कद्दूकस कर लें. लौकी को कद्दूकस करने के बाद बहुत देर तक खुला न छोड़ें, क्योंकि इससे उसका रंग बदल सकता है. बेहतर होगा कि हलवा बनाने से ठीक पहले ही लौकी को कद्दूकस करें. एक पैन में दूध को अच्छी तरह गर्म करके अलग रख दें. हलवा बनाने के लिए फुल-फैट दूध इस्तेमाल करने से इसका स्वाद और टेक्सचर ज्यादा अच्छा आता है. अब एक भारी तले वाली कड़ाही या पैन लें. इसमें 4 बड़े चम्मच घी डालकर गर्म करें. घी गर्म होने के बाद इसमें कद्दूकस की हुई लौकी डाल दें. गैस को मीडियम आंच पर रखें और लौकी को अच्छी तरह मिलाएं. इसे करीब 4 से 5 मिनट तक पकाएं. बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि लौकी पैन के नीचे चिपके या जले नहीं. जब लौकी थोड़ी नरम होने लगे, तो इसमें गर्म दूध डाल दें. दूध डालने के बाद लौकी को अच्छी तरह मिलाएं और मीडियम आंच पर पकने दें. बीच-बीच में इसे चलाते रहें. करीब 10 मिनट में दूध काफी हद तक सूखने लगेगा और लौकी भी अच्छी तरह पक जाएगी. जब दूध लगभग सूख जाए, तब इसमें चीनी डालें. चीनी डालते ही लौकी का मिश्रण फिर से पतला और थोड़ा पानीदार हो जाएगा. ऐसा होना बिल्कुल सामान्य है. इस समय गैस की आंच मीडियम रखें और मिश्रण को लगातार नहीं, बल्कि बीच-बीच में चलाते हुए पकाएं. करीब 4 से 5 मिनट बाद मिश्रण फिर से गाढ़ा होने लगेगा. जब हलवा थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो एक छोटे पैन में बचा हुआ 2 बड़े चम्मच घी गर्म करें. इसमें कटे हुए बादाम डालकर कुछ सेकंड भूनें. बादाम का रंग हल्का सुनहरा होते ही गैस बंद कर दें. ध्यान रखें कि बादाम ज्यादा न भुनें, वरना उनका स्वाद कड़वा हो सकता है. अब इस घी और बादाम को तैयार हो रहे हलवे में डालकर अच्छी तरह मिला दें. इसे करीब एक मिनट और पकाएं और फिर गैस बंद कर दें. आखिर में इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. आपका स्वादिष्ट लौकी का हलवा तैयार है. हलवा बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान लौकी का हलवा बनाते समय कुछ छोटी बातों का ध्यान रखने से इसका स्वाद और टेक्सचर बेहतर हो सकता है. हमेशा ताजी लौकी इस्तेमाल करें और उसे कद्दूकस करने के बाद तुरंत पकाना शुरू करें. भारी तले वाले पैन में हलवा बनाने से इसके नीचे चिपकने और जलने की संभावना कम रहती है. हलवे को पूरे समय मीडियम आंच पर पकाना बेहतर रहता है. इसे बहुत ज्यादा सुखाने की कोशिश न करें, क्योंकि ठंडा होने के बाद हलवा अपने आप थोड़ा गाढ़ा हो जाता है. अगर हलवा बहुत ज्यादा सूख जाएगा, तो इसका टेक्सचर उतना नरम और क्रीमी नहीं रहेगा. घी की मात्रा भी कम न करें, क्योंकि घी ही हलवे को अच्छा स्वाद और नरम टेक्सचर देने में मदद करता है. चीनी और दूध की मात्रा आप अपने स्वाद के हिसाब से थोड़ी कम या ज्यादा कर सकते हैं. जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. ट्रैवल उनका इंटरेस्ट एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये हुआ महंगा, इस पेट्रोलियम कंपनी ने तत्काल प्रभाव से बढ़ाए दाम – राष्ट्रवाणी
- ठगी के बाद उम्मीद छोड़ चुके थे पीड़ित, रायपुर पुलिस ने खाते में वापस कराई पूरी रकम—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- यूरोपीय हीटवेव और सूखे से 16.7 मिलियन टन अनाज नष्ट हो गया, किसानों को €3.2 बिलियन का नुकसान हुआ – भारतीय पीएसयू
- Pressure Cooker Rubber: कुकर की रबर हो गई है ढीली? 2 मिनट में ऐसे करें सही – राष्ट्रवाणी
- Plastic Container Cleng: प्लास्टिक के डिब्बे से नहीं जा रहे पीले दाग? अपनाएं ये तरीके – राष्ट्रवाणी
- Lauki Ka Halwa: लौकी का टेस्टी हलवा कैसे बनाते हैं? नोट कर लीजिए रेसिपी – राष्ट्रवाणी
- Vivo का ये नया 5G फोन भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी – राष्ट्रवाणी
- पुराना आईफोन खरीदने जा रहे हैं? इस एक ट्रिक से तुरंत पकड़ें कि फोन वारंटी में है या नहीं – राष्ट्रवाणी

