राष्ट्रवाणी: भारतीय टेक कंपनी Primebook ने अपना नया Primebook 3 मैक्स लैपटॉप लॉन्च किया है। यह कम कीमत में 12 घंटे …और पढ़ें कम कीमत में नया लैपटॉप लॉन्च: 12 घंटे की बैटरी, MediaTek प्रोसेसर और एआई का भी सपोर्ट जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
क्या आप भी कम कीमत में नया लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं? तो भारतीय टेक कंपनी Primebook ने अपनी नई Primebook 3 मैक्स लैपटॉप को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी की 3rd जनरेशन का पहला लैपटॉप है।
इसमें नए हार्डवेयर के साथ अपग्रेडेड PrimeOS देखने को मिल रहा है, जो प्रोडक्टिविटी के साथ Linux एप्स, Linux Terminal और एआई फीचर्स को भी सपोर्ट करता है। चलिए पहले इसकी कीमत पर एक नजर डालते हैं… कीमत की बात करें तो Primebook 3 मैक्स की शुरुआती कीमत सिर्फ ₹35,990 है और इसे अमेजन, फ्लिपकार्ट तथा कंपनी के अपने D2C स्टोर के जरिए खरीदा जा सकता है।
सेल के दौरान लैपटॉप पर करीब ₹2,000-₹2,500 की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत ₹33,490 से ₹33,990 तक हो सकती है। लैपटॉप के साथ एक साल की वारंटी भी मिल रही है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Primebook 3 मैक्स में 15.6 इंच की Full HD IPS एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले मिल रही है।
इसका रेजोल्यूशन 1920×1080 पिक्सल और ब्राइटनेस 250 निट्स तक है। लैपटॉप में मैट फिनिश देखने को मिल रही है। डिजाइन की बात करें तो लैपटॉप में मेटल बॉडी और स्लिम प्रोफाइल मिल रही है।
साथ ही इसमें MediaTek Genio 720 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर देखने को मिल रहा है। इस लैपटॉप में 2 A78 कोर 2.6GHz तक और 6 A55 कोर 2.0GHz तक की स्पीड मिल रही है। ग्राफिक्स के लिए लैपटॉप में Mali-G57 MC2 GPU मिल रहा है।
लैपटॉप में 8GB LPDDR5 RAM भी मिल रही है, जबकि पुराने वाले मॉडल में LPDDR4X मेमोरी थी। कंपनी का कहना है कि नया कॉन्फिगरेशन पिछले मॉडल की तुलना में 40 परसेंट तक बेहतर परफॉर्मेंस देगा। स्टोरेज की बात करें तो लैपटॉप में 128GB UFS स्टोरेज है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
लैपटॉप की बैटरी 60.3Wh की है और कंपनी के मुताबिक ये 12 घंटे तक का बैकअप दे सकती है। चार्जिंग के लिए 36W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। लैपटॉप में PrimeOS मिल रहा है जिसके साथ PrimeOffice नाम का ऑफलाइन-फर्स्ट ऑफिस सूट भी मिल रहा है।
इसमें PrimeDocs, PrimeSheets और PrimePresent शामिल हैं। इसके अलावा इसमें आपको VS Code, GIMP, LibreOffice, Firefox, Arduino IDE और Postman जैसे चुनिंदा Linux एप्स का नेटिव सपोर्ट भी मिलेगा। लैपटॉप में PrimeAGNT ऑपरेटर एआई और PrimeX Cloud PC भी मिल रहा है।

