राष्ट्रवाणी: वीवो ने चीन में अपना नया 5G स्मार्टफोन Vivo S60t लॉन्च किया है, जिसमें 7200 mAh की बड़ी बैटरी और …और पढ़ें 7200 mAh बैटरी वाला Vivo का नया फोन लॉन्च, 50MP पेरिस्कोप कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
वीवो ने चीन में अपनी S-सीरीज के तहत एक और नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Vivo S60t के नाम से पेश किया है। कंपनी ने इस डिवाइस को चीन में अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,200 mAh की बड़ी बैटरी है।
साथ ही इस फोन में 144Hz AMOLED डिस्प्ले भी मिल रही है। फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिल रहा है। फोन को पावर देने के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 प्रोसेसर और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
चलिए पहले फोन की कीमत जान लेते हैं… कीमत की बात करें तो Vivo S60t को चीन में दो वेरिएंट में पेश किया गया है जिसके 12GB+256GB वाले वैरिएंट की कीमत CNY 3,599 यानी करीब ₹43,000 है। जबकि इसके 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,999 यानी करीब ₹48,000 है। डिवाइस तीन कलर Starry Sea, Early Summer Green और Midsummer Night में आता है।
फिलहाल कंपनी ने S60t की भारत या अन्य इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्चिंग को डिटेल्स कन्फर्म नहीं की है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo S60t में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में 10-बिट कलर डेप्थ, P3 वाइड कलर गैमट और HDR सपोर्ट भी मिल रहा है।
फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है, जबकि गेमिंग के दौरान टच सैंपलिंग रेट 300Hz तक जा सकता है। फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 94.7 परसेंट है। परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 चिपसेट मिल रहा है।
साथ ही फोन में 12GB तक RAM भी मिल रही है और इसमें 256GB व 512GB स्टोरेज के ऑप्शन भी मिलते हैं। Vivo ने फोन में 24GB तक Memory Fusion का सपोर्ट भी ऑफर किया है। इसके अलावा फोन में 7,200mAh की बैटरी मिल रही है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
डिवाइस में USB Type-C के जरिए रिवर्स चार्जिंग भी मिल रही है। बड़ी बैटरी के बावजूद डिवाइस की मोटाई सिर्फ 7.79mm से 7.92mm के बीच बताई गई है। फोटोग्राफी लवर्स के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा मिल रहा है।
साथ ही इस फोन में 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिल रहा है। पेरिस्कोप कैमरा भी OIS सपोर्ट के साथ आता है। डिवाइस में 100x तक डिजिटल जूम सपोर्ट भी मिल रहा है।
सेल्फी के लिए इसमें 50MP ऑटोफोकस कैमरा है। प्राइमरी और पेरिस्कोप कैमरे से भी फोन में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिल रही है। कंपनी का कहना है कि डिवाइस में 4K Live और गिंबल-लेवल स्टेबलाइजेशन जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
डिवाइस OriginOS 7 पर बेस्ड Android 17 से लैस है।

