राष्ट्रवाणी: फ्लिपकार्ट Big Billion Days सेल में Realme के स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट मिलेगा, जिसकी घोषणा कंपनी ने सेल से पहले …और पढ़ें फ्लिपकार्ट Big Billion Days सेल में इन फोन्स पर डिस्काउंट, देख लें पूरी प्राइस लिस्ट जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
क्या आप भी इन दिनों कोई नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो फ्लिपकार्ट Big Billion Days सेल का कुछ दिन इंतजार कर लें। सेल के दौरान Realme के फोन्स पर सबसे बड़ी डील्स देखने को मिलेंगी। कंपनी ने सेल से पहले ही अपने फेस्टिव ऑफर्स का ऐलान कर दिया है।
इन ऑफर्स में फ्लैट डिस्काउंट के साथ बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI का लाभ मिलेगा। फ्लिपकार्ट Black यूजर्स को इन ऑफर्स का अर्ली एक्सेस 8 अक्टूबर से मिलेगा, जबकि सभी ग्राहकों के लिए Big Billion Days सेल 9 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। चलिए कुछ स्मार्टफोन डील्स पर एक नजर डालते हैं… अगर आप सेल में Realme P4 Power खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की प्रभावी कीमत सेल के दौरान 32,999 रुपये से घटकर 29,999 रुपये हो जाएगी।
जबकि फोन का 8GB+256GB मॉडल 31,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट 35,999 रुपये में मिल सकता है। इसके अलावा Realme P4x के 6GB+128GB मॉडल की प्रभावी कीमत सेल में 22,999 रुपये, जबकि इसके 8GB+128GB वैरिएंट की कीमत 25,999 रुपये होगी। Realme P4 Lite 5G की शुरुआती कीमत सेल के दौरान 16,499 रुपये होगी।
जबकि इसका 4GB+128GB मॉडल 18,499 रुपये और इसका 6GB+128GB वेरिएंट 21,499 रुपये में मिलने वाला है। वहीं, P4 Lite 4G की शुरुआती कीमत सेल के वक्त 13,999 रुपये हो जाएगी। सेल के दौरान Realme P4s का 8GB+128GB वाला वैरिएंट सिर्फ 31,999 रुपये में मिलेगा।
जबकि इसका 8GB+256GB और 12GB+256GB वैरिएंट क्रमशः 34,999 रुपये और 38,999 रुपये में मिलेगा। सीरीज के Realme P4 की कीमत 8GB+128GB वैरिएंट के लिए 29,999 रुपये और 8GB+256GB वैरिएंट की कीमत 31,999 रुपये होगी। Realme P4R की शुरुआती कीमत भी सिर्फ 19,999 रुपये हो जाएगी।

