राष्ट्रवाणी: बीएसएनएल ने नए यूजर्स के लिए ₹51 का ‘फ्रीडम ऑफर’ पेश किया है, जिसमें 28 दिनों के लिए प्रतिदिन 2GB …और पढ़ें BSNL का ₹51 वाला ऑफर: 28 दिनों तक डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
पिछले कुछ वक्त से सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने सस्ते रिचार्ज प्लान और ऑफर्स के चलते लगातार चर्चा में है। जी हां, अब कंपनी की तरफ से ₹51 का Freedom ऑफर पेश किया गया है, जिसमें यूजर्स को बेहद कम कीमत पर न सिर्फ मोबाइल कनेक्टिविटी का फायदा मिल रहा है बल्कि इस ऑफर में डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS के साथ नया SIM भी मिल रहा है।
हालांकि ये ऑफर सिर्फ नए यूजर्स के लिए है। BSNL के इस Freedom ऑफर में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। साथ ही इस प्लान में डेली 2GB हाई स्पीड डेटा दिया जा रहा है, इसका मतलब है कि पूरी वैलिडिटी के दौरान आपको कुल 56GB तक डेटा यूज करने का मौका मिलेगा।
इतना ही नहीं प्लान में लोकल और STD कॉलिंग के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी इस ऑफर के तहत मिल रहा है। प्लान में हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिल रही है। इस तरह ₹51 में यूजर्स को डेटा, कॉलिंग और SMS तीनों का बेनिफिट दे रहा है।
BSNL के Freedom ऑफर की खास बात ये है कि इसमें फ्री SIM भी मिल रहा है। इसका मतलब है कि नए बीएसएनएल यूजर्स को SIM के लिए अलग से पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। कंपनी का कहना है कि ये ऑफर बीएसएनएल कस्टमर सर्विस सेंटर्स और अधिकृत रिटेलर्स के जरिए उपलब्ध रहेगा।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किए गए पोस्टर के मुताबिक BSNL का ये फ्रीडम ऑफर 31 अक्टूबर 2026 तक वैलिड है। इसका मतलब है कि जो ग्राहक इस ऑफर का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें इस डेट से पहले BSNL के अधिकृत सेंटर या रिटेलर से कॉन्टैक्ट करना होगा। हालांकि, ऑफर से जुड़ी शर्तें और उपलब्धता सर्किल के हिसाब से अलग अलग हो सकती है।
इसलिए रिचार्ज या नया कनेक्शन लेने से पहले अपने पास वाले BSNL सेंटर से पहले इसकी डिटेल्स लें।

