राष्ट्रवाणी: नए आईफोन में बैटरी बैकअप अच्छा होता है, लेकिन समय के साथ बैटरी जल्दी खत्म होने लगती है, जिससे बचने …और पढ़ें आईफोन में Low Power Mode हमेशा ON रखना सही है? जानिए कब करें इस्तेमाल जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
नए आईफोन में तो बैटरी बैकअप अच्छा मिलता है लेकिन समय के साथ डिवाइस की बैटरी जल्दी खत्म होने की समस्या आने लगती है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए काफी यूजर्स फोन में हर वक्त Low Power Mode को ON रखते हैं। ये फीचर बैटरी की खपत कम करने में काफी मदद करता है, लेकिन सवाल ये है कि क्या इसे हमेशा ON रखना आईफोन के लिए सही है?
दरअसल, Low Power Mode को लंबे टाइम तक यूज किया जा सकता है, लेकिन हर वक्त इसे ON रखने की जरूरत नहीं है। Low Power Mode का मेन काम आईफोन में बैटरी की खपत को कम करना है। इसे ऑन करने के बाद फोन कुछ ऐसे बैकग्राउंड प्रोसेस और फीचर्स को लिमिटेड कर देता है, जिसके कारण ज्यादा बैटरी खर्च होती है।
उदाहरण के लिए ये मोड फोन के बैकग्राउंड एप रिफ्रेश, ऑटोमैटिक डाउनलोड और कुछ विजुअल इफेक्ट्स को लिमिटेड कर देता है। इसका फायदा ये होता है कि फोन की बैटरी नॉर्मल इस्तेमाल के मुकाबले ज्यादा टाइम तक चल सकती है। हालांकि, Low Power Mode हर टाइम ऑन रहने से आईफोन का एक्सपीरियंस थोड़ा अलग हो सकता है।
कुछ एप्स का बैकग्राउंड में कंटेंट अपडेट होना स्लो हो सकता है और कुछ ऑटोमैटिक एक्टिविटीज भी लिमिटेड हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप लगातार फास्ट परफॉर्मेंस, बैकग्राउंड सिंक और सभी फीचर्स का नॉर्मल तरीके से यूज करना चाहते हैं, तो इसे हर समय ON रखना सही नहीं है। Low Power Mode से आईफोन की बैटरी हेल्थ सीधे तोर पर खराब नहीं होती।
ये फीचर बैटरी को नुकसान पहुंचाने की जगह फोन की पावर खपत कम करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसलिए जरूरत पड़ने पर इसे लंबे टाइम तक यूज करने से कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।

