राष्ट्रवाणी: Mivi One 5G की पहली सेल 8 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो रही है, जिसमें यह फोन 11,999 रुपये …और पढ़ें 6,000mAh बैटरी वाले सस्ते 5G फोन की सेल कल से, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
Mivi ने पिछले महीने 24 सितंबर को इंडियन मार्केट में अपना पहला 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था, जिसे Mivi One 5G के नाम से पेश किया गया। अब इस फोन की पहली सेल कल यानी 8 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। कंपनी ने इसे 15 हजार रुपये से कम की शुरुआती कीमत में पेश किया है।
फोन में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 90Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी जैसे कई कमाल के फीचर्स मिल रहे हैं। खास बात ये है कि फ्लिपकार्ट Big Billion Days सेल के दौरान फोन पर बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट भी मिलेगा। चलिए इसकी कीमत, ऑफर और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं… नए वाले Mivi One 5G की पहली सेल 8 अक्टूबर को फ्लिपकार्ट पर शुरू होने जा रही है।
डिवाइस के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। जबकि फोन के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 8GB + 128GB वैरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। इतना ही नहीं फ्लिपकार्ट की Big Billion Days सेल के दौरान तो ये फोन स्पेशल इफेक्टिव प्राइस पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
फोन का 4GB + 128GB वैरिएंट सेल के दौरान 11,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर मिलेगा। इसी तरह 6GB + 128GB वैरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की इफेक्टिव कीमत 13,999 रुपये हो जाएगी। फोन को आप ब्लू, बरगंडी, पिंक, ग्रीन और नेवी ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Mivi One 5G में 6.745-इंच की HD+ डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में 90Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन की डिस्प्ले पर 2.5D कवर ग्लास है।
जबकि परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में 4nm प्रोसेस पर बना क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 5G चिपसेट मिल रहा है। डिवाइस में 8GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज भी मिल रही है। डिवाइस में Mivi Neural वॉइस इंजन पर बेस्ड Mivi ClearTalk फीचर भी मिल रहा है।
कंपनी का कहना है कि ये कॉल के दौरान ट्रैफिक, हवा, आसपास की बातचीत और म्यूजिक जैसे बैकग्राउंड नॉइज को कम कर सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर PDAF सपोर्ट वाला 50MP प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। इसके साथ ही फोन में एक सेकेंडरी कैमरा भी मिल रहा है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिवाइस में 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा फोन में 6,000mAh की बैटरी, 18W चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन की मोटाई 9.15mm और वजन 210 ग्राम है।
इसके साथ ही इसमें IP64 रेटिंग भी मिल रही है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है।

