राष्ट्रवाणी: यूपीआई पेमेंट पर 15 अक्टूबर से लागू होने वाले MDR चार्ज को टाला जा सकता है। NPCI आज बैठक कर …और पढ़ें NPCI आज MDR चार्ज टालने पर महत्वपूर्ण बैठक करेगा। बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली।
यूपीआई पेमेंट पर 15 अक्टूबर से MDR चार्ज लागू होना निर्धारित है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसे कुछ और दिनों के लिए टाला जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ट्रांज़ैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) चार्ज को टालने की संभावना पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार, 9 अक्टूबर को UPI स्टीयरिंग कमेटी की बैठक बुलाई है।
आज NPCI स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया जा सकता है कि MDR चार्ज को क्या और कुछ दिनों के लिए टाला जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार कमेटी की बैठक दिन के पहले हिस्से में होने की उम्मीद है और प्रस्तावित स्थगन (टालने) के बारे में घोषणा दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच होने की संभावना है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, NPCI, UPI MDR को 15 अक्टूबर से लागू करने की योजना को टालकर जनवरी 2027 तक करने के प्रस्तावों पर विचार कर रहा है। यानी जो MDR चार्ज 15 अक्टूबर से लागू होने वाला है, उसे कुछ और दिन के लिए फ्री किया जा सकता है और संभवत: इसे जनवरी 2027 तक के लिए टाला जा सकता है।
NPCI से फिनटेक कंपनियों और पेमेंट कंपनियों ने MDR चार्ज को लागू करने की तारीख को बढ़ाने का अनुरोध किया था। कंपनियों के अनुरोध को देखते हुए NPCI आज यानी 9 अक्टूबर को स्टीयरिंग कमेटी के साथ बैठक कर सकता है और इस पर फैसला ले सकता है। फिनटेक कंपनियों और पेमेंट कंपनियों ने त्योहारों के समय होने वाली सेल पर ग्राहकों की सोच, अलग-अलग MDR दरों, नीतियों और अलग-अलग UPI ट्रांजैक्शन पर उनके लागू होने को लेकर चिंता जताई थी।
पिछले महीने सरकार ने 2,000 रुपये से अधिक के UPI ट्रांजैक्शन पर MDR चार्ज लगाने की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि थी। यह दर 0.4 प्रतिशत या 40 बेसिस पॉइंट्स तय की गई थी और MDR 15 अक्टूबर, 2026 से लागू होना था। MDR वह फीस है जो डिजिटल पेमेंट प्रोसेस करने के लिए मर्चेंट्स से ली जाती है।
0.4 प्रतिशत फीस का मतलब है कि हर 2,000 रुपये के खर्च पर 8 रुपये या UPI से किए गए हर 10,000 रुपये के पेमेंट पर 40 रुपये लगेंगे। प्रति ट्रांज़ैक्शन अधिकतम ₹300 की सीमा तय की गई है। यानी इससे ज्यादा चार्ज नहीं लगेगा।

