राष्ट्रवाणी: धमतरी: CG SDM Transfer News छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है, यहां नगरी SDM और जनपद पंचायत CEO को हटा दिया गया है। जिसके बाद मनोज करकाम को नगरी के नए SDM बनाया गया है, वहीं विमल कुमार साहू को जनपद पंचायत CEO की जिम्मेदारी दी गई है।
CG SDM Transfer News दरअसल, सेवा संकल्प शिविर में सरपंचों को मंच से नीचे उतार दिया गया। जिसके बाद सरपंच नाराज चल रहे थे। SDM प्रीति दुर्गम पर सरपंचों को मंच से नीचे उतारने का आरोप लगा था।
इस बात से नाराज सरपंचों ने सांसद भोजराज नाग के सामने ही विरोध जताया था। सरपंच जमीन पर बैठकर अपनी नाराजगी जाहिर करने लगे थे। समझाइश के बाद किसी तरह यह पूरा मामला शांत हुआ था।
लेकिन आईबीसी 24 ने प्रमुखता से यह खबर दिखाई। खबर के बाद प्रशासन ने इस पूरे मामले का संज्ञान लिया। और देर रात अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए।
जिसके बाद मनोज मरकाम को नगरी का नया SDM बनाया गया है। वहीं, विमल कुमार साहू को जनपद पंचायत CEO की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।
दरअसल सेवा संकल्प शिविर जो आयोजित थी नगरी में गणपत पंचायत नगरी के का आयोजन करना था। वहां के सीओ को जिम्मेदारी थी और वहां के जो एसडीएम है प्रीति दुर्गम की जिम्मेदारी थी। ऐसे ही कलेक्टर वहां पहुंचने की सूचना उनको मिली तो उसी सूचना के आधार पर जो सरपंच को मंच पर बैठाया गया था, कार्यक्रम के संचालित करने के लिए तो उसी सरपंच को एसडीएम जो है प्रीति दुर्गम उन्होंने मंच से उतारा।
इसी यही आरोप को लेकर के जो वहां के जो सरपंच है आठ 10 पंचायत के सरपंच है वो कार्यक्रम के मंच के नीचे ही बैठकर के प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन के दरमियान जो कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग वो वहां मौजूद थे। उन्होंने भी उनके सामने विरोध प्रदर्शन हुआ और जमकर नारेबाजी हो गई।
कार्यक्रम का बहिष्कार करने की नौबत आ गई थी। लेकिन जैसे तैसे समझाइश हुई समझाइश के बाद ये बात मानी। जिसके बाद इस खबर को आईबीसी 24 ने प्रमुखता से दिखाया।
उसके बाद कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने लिस्ट जारी करते हुए वहां के जो एसडीएम पृथ्वी दुर्गम के सीओ है उनका तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया और उनकी जगह पर मनोज मरकाम को जिम्मेदारी दी है और साथ ही साथ सीओ जनपद विमल कुमार साहू को भी जिम्मेदारी देते हुए बड़ा प्रशासनिक बदल किया है। उत्तर: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी में SDM प्रीति दुर्गम और जनपद पंचायत CEO को हटाया गया है।
उनकी जगह मनोज मरकाम को नया SDM और विमल कुमार साहू को जनपद पंचायत CEO की जिम्मेदारी दी गई है। IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है।
विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
Web Title: Chhattisgarh: Major Administrative Reshuffle After Sarpanchs’ Protest, Nagri SDM and CEO Transferred Nobel Peace Prize 2026: रंगभेद के खिलाफ उठाई आवाज, अब नोबेल पुरस्कार से सम्मानित हुई नावी पिल्लई, जानें कौन है ये? HAL Recruitment 2026: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स में निकली बंपर भर्ती, 1.20 लाख रुपये तक है सैलरी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई और कब है आखिरी तारीख?
Morena News: मुरैना जिला अस्पताल में दो महिला अटेंडर आपस में भिड़ी, बेड पर बैठने को लेकर हुआ विवाद Dhamtari News: धर्मांतरण और सुसाइड केस में कोर्ट का फैसला, पत्नी, सास-ससुर समेत 5 दोषियों को 5 -5 साल की सजा Bhopal Suicide News: युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ किया सुसाइड, मृतक युवक नेपाल का रहने वाला था ISSO National Basketball Championship 2026: एन.एच. गोयल वर्ल्ड स्कूल में इस दिन से होगा बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज, धीरूभाई अंबानी सहित कई अंतरराष्ट्रीय विद्यालयों की टीमें लेंगी हिस्सा, उपमुख्यमंत्री साव करेंगे उद्घाटन Govt Teacher Fake B.Ed Teacher: दिवाली से पहले 50 शिक्षकों पर प्राथमिकी (एफआईआर), फर्जी D.Ed और B.Ed की डिग्री से हासिल की नौकरी!
निकाले जा सकते हैं नौकरी से? UPI MDR Rollout Delay: UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगा या मिलेगी फ्री सुविधा? आज NPCI की बैठक से खुल सकता है बड़ा राज, जनवरी 2027 तक का क्या है पूरा मामला?

