राष्ट्रवाणी: School Closed in Kawardha | Photo Credit: IBC24 कवर्धा: School Closed in Kawardha छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां अचानक आज स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया। साथ ही चल रहे अर्धवार्षिक परीक्षा को भी आनन-फानन में रद्द कर दिया गया है।
इस संबंध में अचानक आदेश जारी कर दिया है। School Closed in Kawardha दरअसल, यहां 23 सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन हो रहा है। (Kawardha Farmers Protests) बड़े संख्या में यहां किसान आंदोलन कर रहे हैं।
भारतीय किसान संघ के बैनर तले जिलेभर के हजारों किसान बलराम किसान न्याय यात्रा के नाम से विशाल ट्रैक्टर रैली निकालकर जिला मुख्यालय को चारों तरफ से घेर लिया है। जिसके चलते आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई है। अब इसका असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है।
स्कूली वाहनों की आवाजाही बंद होने की वजह से सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। साथ ही परीक्षाएं भी रद्द होने की जानकारी सामने आई है। वहीं सड़क जाम होने से जरूरी कामों के लिए निकलने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
आपको बता दें कि अपने 23 सूत्रीय मांगों को लेकर कवर्धा में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन जारी है। भारतीय किसान संघ के बैनर तले जिलेभर के हजारों किसान बलराम किसान न्याय यात्रा के नाम से विशाल ट्रैक्टर रैली निकालकर जिला मुख्यालय को चारों तरफ से घेर लिया है। जिसके चलते आवागमन पूरी तरह ठप्प पड़ गई है।
किसानों का कहना है कि गन्ने के दाम और बोनस से लेकर धान भुगतान, सिंचाई परियोजनाओं और मुआवजे तक उनकी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। किसान गन्ने पर 150 रुपये प्रति क्विंटल बोनस, बागवानी फसलों को कृषक उन्नति योजना में शामिल करने, दोनों शक्कर कारखानों का क्षमता विस्तार और गन्ने का त्वरित भुगतान चाहते हैं।
इसके साथ ही अधूरी नहर और जलाशय परियोजनाएं पूरी करने, लंबित भू-अर्जन मुआवजा देने और टूटे बांध-नहरों की मरम्मत की मांग भी उठाई जाएगी। किसानों ने साफ कहा है कि मांगों पर सकारात्मक जवाब नहीं मिला, तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन आंदोलन में बदल दिया जाएगा।क्यों हजारों किसानों के लिए भोजन की व्यवस्था के साथ प्रदर्शन में किसान शामिल हुए हैं।
कवर्धाः किसानों का आंदोलन लगातार जारी — IBC24 News (@IBC24News) October 9, 2026 उत्तर: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में भारतीय किसान संघ के आंदोलन और ट्रैक्टर रैली के कारण आवागमन प्रभावित हुआ है। स्कूली वाहनों की आवाजाही में परेशानी को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी घोषित किए जाने की जानकारी सामने आई है।
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है।
मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। Web Title: School Closed in Kawardha: Schools in Kawardha are closed today Nobel Peace Prize 2026: रंगभेद के खिलाफ उठाई आवाज, अब नोबेल पुरस्कार से सम्मानित हुई नावी पिल्लई, जानें कौन है ये?
HAL Recruitment 2026: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स में निकली बंपर भर्ती, 1.20 लाख रुपये तक है सैलरी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई और कब है आखिरी तारीख? Morena News: मुरैना जिला अस्पताल में दो महिला अटेंडर आपस में भिड़ी, बेड पर बैठने को लेकर हुआ विवाद Dhamtari News: धर्मांतरण और सुसाइड केस में कोर्ट का फैसला, पत्नी, सास-ससुर समेत 5 दोषियों को 5 -5 साल की सजा Bhopal Suicide News: युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ किया सुसाइड, मृतक युवक नेपाल का रहने वाला था ISSO National Basketball Championship 2026: एन.एच. गोयल वर्ल्ड स्कूल में इस दिन से होगा बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज, धीरूभाई अंबानी सहित कई अंतरराष्ट्रीय विद्यालयों की टीमें लेंगी हिस्सा, उपमुख्यमंत्री साव करेंगे उद्घाटन Govt Teacher Fake B.Ed Teacher: दिवाली से पहले 50 शिक्षकों पर प्राथमिकी (एफआईआर), फर्जी D.Ed और B.Ed की डिग्री से हासिल की नौकरी!
निकाले जा सकते हैं नौकरी से? UPI MDR Rollout Delay: UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगा या मिलेगी फ्री सुविधा? आज NPCI की बैठक से खुल सकता है बड़ा राज, जनवरी 2027 तक का क्या है पूरा मामला?

