राष्ट्रवाणी: Raipur Murder News: राजधानी में सनसनीखेज वारदात, दुर्गा पंडाल के पास युवक की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी /image: Social Media रायपुर। Raipur Murder News: राजधानी रायपुर में देर रात हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीह इलाके की स्वर्ण जयंती चौक में 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान गौरव सेन निवासी अमलीडीह (Amlihdih Crime News) हाल मुकाम टिकरापारा के रूप में हुई है। घटना रात करीब साढे 10 बजे उस समय की है जब स्वर्ण जयंती चौक पर पंडाल में माता की मूर्ती की स्थापना की जा रही थी। Raipur Murder News मिली जानकारी के मुताबिक डीजे बजने के दौरान मृतक का नाबालिग आरोपी के साथ कुछ विवाद होना बताया जा रहा है और विवाद के दौरान नाबालिग आरोपी ने अपने साथ लाये चाकू से गौरव सेन 18 साल के जांघ पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।
वारदात के बाद स्थानीय रहवासी घायल गौरव को गंभीर हालत में पास के ही एक निजी अस्पताल में ले गए जहां मौजूद डॉक्टरो ने उस मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच समेत DCP नार्थ, DCP क्राइम और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी खंगालने पर वारदात के बाद आरोपी की तलाश की गई तो देर रात घटनास्थल के आसपास ही पुलिस ने नाबालिग आरोपी को धरदबोचा और थाने लाकर पूछताछ की तो आरोपी ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है, लेकिन घटनास्थल पर मौजूद लोगो ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कोई भी जानकारी नहीं दी और पुलिस की पुरी कार्रवाई को मूकदर्शक बने देखते रहे।
Raipur Murder News बताया जा रहा है कि मृतक घटनास्थल के पास का ही रहने वाला है, लेकिन टिकरापारा में नाई दुकान में काम सीखने की वजह से टिकरापारा इलाके में अपनी नानी के घर ही रहता है, लेकिन हफ्ते में एक दिन अपने घर आता है। इसी दौरान मृतक घर आया था और घर के बाहर चौक पर प्रतिमा स्थापना के दौरान बज रहे डीजे पर नाचने के दौरान हुए क्षणिक विवाद में युवक की जान चली गई।
फिलहाल राजेन्द्र नगर थाना पुलिस आरोपी से हत्या की असली वजह जानने में जुटी हुई है। उत्तर: यह घटना रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीह स्थित स्वर्ण जयंती चौक पर हुई। सवाल आपका है… 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है. Web Title: Raipur Murder News: Youth stabbed to death in Raipur प्रधानमंत्री Modi Chennai Visit: आज चेन्नई दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, 13,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास Sun Nakshatra Transit 2026: आज से बदलेगी इन राशि वालों की किस्मत, सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से हर काम में मिलेगी कामयाबी, अचानक होगा धन का लाभ Aaj Ka Rashifal 11 October 2026: नवरात्रि के पहले दिन इन 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत?
जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल Raipur Durga Pandal Fire Video: रायपुर के इस मशहूर दुर्गा पंडाल में लगी आग.. सामने आया हैरान करने वाला वीडियो, जानें क्या है संभावित वजह.. Vande Bharat: CJP प्रोटेस्ट… हिट या फ्लॉप? Gyanesh पर घमासान, सड़क पर संग्राम!
आखिर कब थमेगा ये बवाल? SP Transfer Posting Full List 2026: नवरात्रि से ठीक पहले हटाई गई ये महिला SP.. राज्य सरकार ने जारी किया एक साथ आधे दर्जन से ज्यादा IPS अफसरों का तबादला, देखें लिस्ट शह मात The Big Debate: उधर SIR पर हंगामा..इधर क्या कह गए महंत? भाजपा ने विपक्ष पर साधा निशाना, क्या महंत के बयान को स्वीकार करेगी कांग्रेस?
Tiger attack in Yorkshire: बाघ के हमले का Live Video.. बाड़े में घुसा शख्स तो सीधे गले पर किया हमला, मौत.. वाइल्डलाइफ पार्क को कराया गया बंद
