राष्ट्रवाणी: जगदलपुर। Bastar Dussehra 2026: अपनी अनूठी, प्राचीन और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के लिए पूरी दुनिया में विशेष पहचान रखने वाले बस्तर के ऐतिहासिक महापर्व बस्तर दशहरा की विभिन्न पूजा विधान हर्षोल्लास और गहरी आस्था के साथ शुरू हो गई हैं। करीब सात सदियों पुरानी इस गौरवशाली परंपरा का शुभारंभ हर साल की तरह इस बार भी परम्परागत पूजा विधान ‘काछन गादी’ के साथ संपन्न हुआ।
इसके तहत पनका समाज की नाबालिग कुंवारी कन्या पीहू ने ‘मां काछनदेवी’ का स्वरूप धारण किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस अनुष्ठान के दौरान कन्या के शरीर में स्वयं मां काछनदेवी का वास होता है। जब देवी रूपी बालिका को बेल के नुकीले कांटों से तैयार किए गए झूले पर लिटाया गया, तो वहां मौजूद जनसमूह अपार श्रद्धा एवं उत्साह से भर उठा।
कांटों के इस नाजुक और कठिन झूले पर विराजित होकर देवी ने बस्तर राजपरिवार, बस्तर अंचल की जनता और प्रशासन को आगामी कार्यक्रमों को निर्बाध व सकुशल संपन्न कराने तथा 75 दिनों तक चलने वाले इस महापर्व के आयोजन की अनुमति प्रदान की। Bastar Dussehra 2026: अनुष्ठान के दौरान बस्तर राजपरिवार के सदस्य एवं माटी पुजारी कमलचंद भंजदेव ने काछन देवी के समक्ष शीश झुकाकर उनका आशीर्वाद लिया और इसके पश्चात उन्होंने गोलबाजार पहुंचकर मिरगान समुदाय की इष्ट देवी मां रैला देवी की विधिवत पूजा-अर्चना कर उनका भी आशीर्वाद प्राप्त किया।
जैसे ही यह ऐतिहासिक और पारंपरिक रस्म पूरी हुई। इस दौरान पूरा काछन गुड़ी और गोलबाजार इलाका पारंपरिक वाद्य-ध्वनियों मोहरी बाजा की गूंज से गुंजायमान हो उठा। इस ऐतिहासिक और पावन क्षण के साक्षी बनने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और देश-विदेश से पहुंचे हजारों सैलानियों तथा समूचे बस्तर अंचल के श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
कार्यक्रम में सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप, बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष बलराम मांझी, महापौर संजय पाण्डे सहित कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज बीएन मीणा, कलेक्टर आकाश छिकारा तथा पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित मांझी-चालकी, नाइक-पाइक और मेंबर-मेंबरिन, पुजारी, गायता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बस्तर दशहरा पर्व केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि यहां की जीवंत आदिवासी संस्कृति और अटूट आस्था का सबसे बड़ा प्रतीक है, जो बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी को समर्पित एवं उनकी अगाध श्रद्धा को दर्शाता है। इस महापर्व में यहाँ के हर समुदाय की सहकार एवं सक्रिय सहभागिता जुड़ा हुआ है और इस भव्य शुरुआत के साथ ही अब विश्व प्रसिद्ध महापर्व के विविध अनुष्ठानों का सिलसिला अनवरत जारी रहेगा।
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
Web Title: Kachhan Mai Gave Permission to Celebrate Bastar Dussehra Raipur Murder News: राजधानी में सनसनीखेज वारदात, दुर्गा पंडाल के पास युवक की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी प्रधानमंत्री Modi Chennai Visit: आज चेन्नई दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, 13,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास Sun Nakshatra Transit 2026: आज से बदलेगी इन राशि वालों की किस्मत, सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से हर काम में मिलेगी कामयाबी, अचानक होगा धन का लाभ Aaj Ka Rashifal 11 October 2026: नवरात्रि के पहले दिन इन 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत?
जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल Raipur Durga Pandal Fire Video: रायपुर के इस मशहूर दुर्गा पंडाल में लगी आग.. सामने आया हैरान करने वाला वीडियो, जानें क्या है संभावित वजह.. Vande Bharat: CJP प्रोटेस्ट… हिट या फ्लॉप? Gyanesh पर घमासान, सड़क पर संग्राम!
आखिर कब थमेगा ये बवाल? SP Transfer Posting Full List 2026: नवरात्रि से ठीक पहले हटाई गई ये महिला SP.. राज्य सरकार ने जारी किया एक साथ आधे दर्जन से ज्यादा IPS अफसरों का तबादला, देखें लिस्ट शह मात The Big Debate: उधर SIR पर हंगामा..इधर क्या कह गए महंत? भाजपा ने विपक्ष पर साधा निशाना, क्या महंत के बयान को स्वीकार करेगी कांग्रेस?

