राष्ट्रवाणी: रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फीचर टेक्स्ट मैसेज, लिंक्स, फोटो और वीडियो को सपोर्ट करता है, हालांकि यूजर्स एक बार में केवल एक ही फोटो या वीडियो शेड्यूल कर सकते हैं। वे किसी इमेज को शेड्यूल करने से पहले ड्रॉइंग एडिटर में जाकर उसे एडिट कर सकते हैं या उसमें कैप्शन भी जोड़ सकते हैं।
मैसेज को मौजूदा समय से 10 मिनट बाद से लेकर 2 हफ्ते पहले तक शेड्यूल किया जा सकता है। यूजर्स को मैसेज डिलीवर होने से पहले उसे देखने और डिलीट करने के लिए चैट इन्फो स्क्रीन में एक डेडिकेटेड सेक्शन भी मिल सकता है। अगर कोई यूजर किसी शेड्यूल्ड मैसेज को डिलीट करता है, तो रेसिपिएंट को इसके बारे में कोई नोटिफिकेशन नहीं मिलने की उम्मीद है।
इस शेड्यूल्ड मैसेजेस फीचर में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन सपोर्ट मिलने की पूरी संभावना है। ये फीचर कथित तौर पर गूगल Play स्टोर के जरिए कुछ एंड्रॉयड बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट हो रहा है और आने वाले हफ्तों में इसका दायरा और बढ़ने की उम्मीद है।

