राष्ट्रवाणी: कैंसर का नाम सुनते ही मन में कई तरह के सवाल आने लगते हैं. मरीज और उसके परिवार के लिए यह समय शारीरिक के साथ-साथ मानसिक रूप से भी चुनौतीपूर्ण होता है. ऐसे में सही इलाज, पौष्टिक आहार और डॉक्टर की सलाह का पालन करना बेहद जरूरी है. आप कुछ च3ईजन का विशेष ध्यान रख कर कैंसर से जल्दी रिकवरी कर सकते हैं जाने क्या है वह टिप्स गाजियाबाद स्थित यशोदा अस्पताल के डॉ. एसके अग्रवाल के मुताबिक, कैंसर के इलाज में सबसे जरूरी कदम सही समय पर विशेषज्ञ से संपर्क करना है. कैंसर के प्रकार और स्टेज के अनुसार डॉक्टर सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडिएशन, इम्यूनोथेरेपी या दूसरी उपचार की सलाह देते हैं. हर मरीज के लिए एक ही तरह का इलाज प्रभावी हो, यह जरूरी नहीं है. इसलिए किसी दूसरे मरीज का अनुभव सुनकर अपना इलाज बदलना या घरेलू नुस्खों के भरोसे रहना नुकसानदायक होता है. डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाएं और उपचार समय पर लेना जरूरी है कैंसर के इलाज के दौरान शरीर को पर्याप्त पोषण देना जरूरी होता है. फल, सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, दूध, अंडे और प्रोटीन के दूसरे स्रोत जरूरत के अनुसार आहार में शामिल करें. मरीज की पोषण संबंधी जरूरतें इलाज और उसके नुकसान के हिसाब से बदल सकती हैं. कुछ मरीजों को पर्याप्त कैलोरी और प्रोटीन की जरूरत होती है, जबकि कुछ को खाने या निगलने में परेशानी होती है. ऐसे में डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह से डाइट बनाएं. बिना सलाह के सप्लीमेंट या बहुत सख्त डाइट शुरू न करें. मरीज अपनी क्षमता के अनुसार हल्की सैर या एक्सरसाइज कर सकता है. इससे ऊर्जा, मांसपेशियों की ताकत और डेली लाइफ की एक्टिविटीज बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है. पर्याप्त आराम, तनाव कम करने के तरीके और परिवार का सहयोग भी महत्वपूर्ण हैं. इलाज पूरा होने के बाद भी डॉक्टर के बताए समय पर फॉलो-अप जांच कराना जरूरी है. इन जांचों से स्वास्थ्य पर नजर रखने और किसी समस्या का समय पर पता लगाने में मदद मिलती है. Disclaimer: कैंसर को केवल छह महीने में पूरी तरह ठीक करने का कोई सामान्य फॉर्मूला नहीं है. बीमारी का प्रकार, उसकी स्टेज और मरीज की सेहत के आधार पर डॉक्टर द्वारा इलाज की योजना बनाई जाती है. एक बार किसी भी रूटीन को फॉलो करने से पहले डॉक्टर से बात करें. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक भूचाल: क्या टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में हो रहा है खतरनाक खेल?
- स्कोप, i2P2M परियोजना प्रबंधन पर राष्ट्रीय कार्यशाला के लिए 60+ पीएसयू पेशेवरों को एक साथ लाएंगे – भारतीय पीएसयू
- पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की, बदलते वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य के बीच भारत की कूटनीति की सराहना की – भारतीय पीएसयू
- आयुष्मान घोटाला; MP के 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम संदिग्ध, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- इन सर्दियों में रूखी न हो स्किन, इसके लिए अभी से करें ये काम – राष्ट्रवाणी
- पूजा घी और खाने वाले घी में क्या होता है अंतर? कैसे सेहत को पहुंचता है नुकसान – राष्ट्रवाणी
- केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही ये टिप्स – राष्ट्रवाणी

