राष्ट्रवाणी: रायपुर: India vs Zimbabwe T20 2026 छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, 2 दिन बाद 16 अक्टूबर को भारत और जिम्बाब्वे के बीच नवा रायपुर स्थित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला होने जा रहा है। जिसके लिए तैयारियों पूरी हो चुकी है और अब क्रिकेटर्स का छत्तीसगढ़ पहुंचने का सिलसिला जारी है।
वहीं आज दोनों टीमें प्रैक्टिस करेंगी। मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। India vs Zimbabwe T20 2026 जानकारी के अनुसार, इन दोनों टीमों के बीच 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे।
सभी मैच नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर, दूसरा 18 अक्टूबर और तीसरा 20 अक्टूबर को खेला जाएगा। सभी मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री भी शुरू हो चुकी है और दर्शकों की सुविधा के लिए टिकट ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। ई-टिकट स्कैन करने के लिए स्टेडियम परिसर में ओपन वाई-फाई की सुविधा रहेगी। टिकट के साथ तय संख्या में पार्किंग पास दिए जाएंगे।
स्टेडियम और पार्किंग क्षेत्र में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। दर्शकों के लिए खाने-पीने की चीजों और पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था भी रहेगी। आपको बता दें कि भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमें टी-20 मैचों के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 12 अक्टूबर को शाम 4 बजे से शुरू हो गई।
मैचों की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की है और मैचों की तैयारियों की समीक्षा की। उत्तर: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 16 अक्टूबर 2026 को खेला जाएगा। IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है।
वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है।
बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। Web Title: The India-Zimbabwe match will take place on October 16 स्वियातेक वुहान ओपन के अंतिम 16 में पहुंची सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी, कल खाते में आंएगे बढ़ा हुआ वेतन, नवरात्रि में ही भाजपा सरकार ने दे दी बड़ी सौगात एम्स में नौकरी और मोटी तनख्वाह!
सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को सात विकेट से हराया धवन ने वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप में भाग लेने से इनकार किया, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी दिवाली से पहले इस विभाग के कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का आदेश, लापरवाही पर जिला कलेक्टर ने लिया एक्शन आज मां कूष्मांडा की पूजा से दूर होंगे संकट?
ये शक्तिशाली मंत्र और भोग बदल सकते हैं आपकी किस्मत! अब प्रत्येक फुटबॉल संघ को दो करोड़ 50 लाख डॉलर देगा फीफा

