राष्ट्रवाणी: टेलीकॉम कंपनी जियो अपने 3599 रुपये वाले सालाना प्लान में ग्राहकों को कई शानदार बेनिफिट्स दे रही है। इसमें 365 …और पढ़ें Jio का 365 दिन वाला प्लान: डेली 2.5GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
टेलीकॉम कंपनी जियो अपने करोड़ों ग्राहकों को कई शानदार बेनिफिट्स वाले प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स ऑफर कर रही है इसमें एक महीने वाले प्लान से लेकर सालाना रिचार्ज प्लान्स भी शामिल हैं। इसी में से एक प्लान 3,599 रुपये है जिसमें जियो यूजर्स को कई जबरदस्त बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। ये एनुअल प्लान यूजर्स को 365 दिन की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है।
साथ ही इस प्लान में इंटरनेट डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS जैसी सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसके अलावा, कंपनी इस प्लान के साथ OTT सब्सक्रिप्शन, क्लाउड स्टोरेज और एआई टूल्स के बेनिफिट्स भी दे रही है। कंपनी का कहना है कि इस प्लान की एवरेज मंथली कॉस्ट करीब 277 रुपये पड़ती है जिसमें आपको इतने बेनिफिट्स मिल रहे हैं।
Jio के इस 3,599 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को डेली 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिल रहा है। इस तरह पूरे साल में टोटल 912.5GB डेटा मिलने वाला है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड कम हो जाएगी जो 64Kbps रह जाएगी।
साथ ही इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। प्लान में डेली 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिल रही है। इतना ही नहीं इस प्लान में तो एलिजिबल ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलने वाला है।
प्लान में न सिर्फ डेटा और कॉलिंग बल्कि JioHotstar का मोबाइल और हॉलीवुड कंटेंट वाला सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। साथ ही प्लान में JioTV प्रो Pack के तहत 1,000 से ज्यादा टीवी चैनल का एक्सेस भी मिल रहा है। कंपनी 12 महीने के लिए 55 रुपये प्रति माह के हिसाब से वाउचर बेनिफिट भी दे रही है।
प्लान में JioAICloud पर 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज भी मिल रही है। प्लान में यूजर्स को गूगल Gemini का 18 महीने का प्रो सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिल रहा है, जिसकी बताई गई कीमत 35,100 रुपये है। प्लान में 5,000GB क्लाउड स्टोरेज, Nano Banana और दूसरे एआई फीचर्स भी मिल रहे हैं।
इसके अलावा प्लान में 12 महीने का Canva प्रो Lite सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिल रहा है, जिसकी कीमत 1,590 रुपये बताई गई है। इसके अलावा इस प्लान में पार्टनर वाउचर भी दिए जा रहे हैं। EaseMyTrip पर फ्लाइट टिकट बुकिंग में 2,200 रुपये तक की छूट मिल रही है, AJIO पर 1,000 रुपये की खरीदारी पर 200 रुपये का डिस्काउंट और Cinépolis में निर्धारित शर्तों के साथ दो टिकटों पर 150 रुपये की छूट मिल रही है।

