राष्ट्रवाणी: रायपुर: Bhupesh Baghel News प्रदेश की राजनीति गलियारों में एक बार फिर गरमा गई है। दरअसल, पूर्व सीएम भूपेश बघेल को लेकर बीजेपी ने बड़ा दावा किया है। बीजेपी का दावा है कि जल्द ही उनकी विधायकी भी रद्द हो सकती है।
Bhupesh Baghel News दरअसल, पाटन चुनाव मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अर्जी को हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। उन्होंने अपने निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर अतिरिक्त मुद्दे जोड़ने की मांग की थी, जिसे जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल ने ठुकरा दिया है। जिसके बाद बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पूर्व सीएम पर निशाना साधा है।
भाजपा ने भूपेश बघेल की तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट पर लिखा है कि जल्द ही उनकी विधायकी भी रद्द हो सकती है। भाजपा ने अपने पोस्ट में कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं, चुनावी नियमों के उल्लंघन के आरोपों का जवाब भूपेश को अदालत में देना होगा। पोस्ट में आगे लिखा है कि पाटन चुनाव मामले में भूपेश को बड़ा झटका लगा है।
2023 के पाटन विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश की मुश्किलें बरकरार हैं। मतदान से पहले लागू 48 घंटे की प्रचार-निषेध अवधि में रैली निकालने के आरोपों को लेकर भाजपा नेता विजय बघेल की चुनाव याचिका हाईकोर्ट में विचाराधीन है। अब आगे आने वाले फैसलों से भूपेश की विधायकी भी खत्म हो सकती है।
पाटन चुनाव मामले में भूपेश को बड़ा झटका लगा है। 2023 के पाटन विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश की मुश्किलें बरकरार हैं। मतदान से पहले लागू 48 घंटे की प्रचार-निषेध अवधि में रैली निकालने के आरोपों को लेकर भाजपा नेता श्री विजय बघेल की चुनाव याचिका हाईकोर्ट में विचाराधीन है।
अब आगे आने वाले फैसलों से भूपेश की विधायकी भी खत्म हो सकती है। — भाजपा Chhattisgarh (@BJP4CGState) October 14, 2026 उत्तर: दी गई जानकारी के अनुसार, भूपेश बघेल ने अपने निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका में अतिरिक्त मुद्दे जोड़ने की मांग की थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है।
वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है।
बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। Web Title: Bhupesh Baghel MLA Disqualification Row: Chhattisgarh High Court Rejects Plea in Patan Election Case, भाजपा Claims Seat Could Be at Risk धर्मांतरण करने के बाद आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए क्या है पूरा मामला अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत, जानें क्या है पूरा मामला हेड कॉन्स्टेबल निकला धनकुबेर, छापेमारी में करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा, देख अधिकारियों के उड़ें होश ‘बीवी मुझे भिखारी कहती है साहब, तलाक दिलवा दो..’, हाईकोर्ट में पति ने सुनाई आपबीती, सुनकर रह जाएंगे दंग!
दिवाली से पहले आज फिर होगी मोहन कैबिनेट की बैठक, प्रदेश के मुखिया खोल सकते हैं सौगातों का पिटारा! शिवा शर्मा हत्याकांड के फरार आरोपी श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने, बताई क्या हुआ था उस दिन, देखें पूरा वीडियो मोदी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए खोला खजाना, जानिए DA पर कैबिनेट बैठक में क्या फैसला हुआ छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौके पर ही उखड़ गई सांसे, खौफनाक मंजर देख कांप उठे लोग

