राष्ट्रवाणी: Best Bed Placement In Bedroom During Winter: सर्दियों में गर्म खाना और आरामदायक बिस्तर रात को और भी सुकून भरा बना देते हैं. जैसे-जैसे बाहर का तापमान गिरता है, वैसे-वैसे कमरे को गर्म और आरामदायक रखने की जरूरत भी बढ़ जाती है. खासकर बेडरूम में बेड की जगह सही हो तो कमरे में गर्माहट बनाए रखने के साथ सुबह की नेचुरल लाइट का फायदा भी लिया जा सकता है. बेड को कमरे में कहीं भी रख देना हमेशा सही नहीं होता. खिड़की, दरवाजे, हीटर और कमरे की बाहरी दीवार के हिसाब से बेड की पोजिशन तय करने से सर्दियों में सोने का अनुभव बेहतर हो सकता है. अगर आप भी इस मौसम में अपने बेडरूम को ज्यादा आरामदायक बनाना चाहते हैं, तो बेड लगाते समय इन बातों का ध्यान रखें. खिड़की और दरवाजे से आने वाली ठंडी हवा से बचें सर्दियों में कमरे की खिड़कियों और दरवाजों से आने वाली ठंडी हवा रात की नींद खराब कर सकती है. इसलिए कोशिश करें कि आपका बेड सीधे ऐसी जगह न हो जहां से बाहर की ठंडी हवा आती हो. अगर कमरे में कहीं से ठंडी हवा अंदर आ रही है तो उसे पहचानना भी जरूरी है. इसके लिए दरवाजे और खिड़की के पास मोमबत्ती की लौ को धीरे-धीरे ले जाकर देखा जा सकता है. अगर लौ हिलती है तो वहां से हवा आने की संभावना हो सकती है. ऐसे हिस्सों को पर्दों या ब्लाइंड्स से कवर किया जा सकता है. बेड को कमरे की अंदर वाली दीवार के पास रखें सर्दियों में घर की बाहरी दीवारें अक्सर ज्यादा ठंडी हो सकती हैं, क्योंकि उनका सामना सीधे बाहर के मौसम से होता है. ऐसे में बेड को बाहरी दीवार से सटाकर रखने के बजाय कमरे की अंदर वाली दीवार के पास रखना ज्यादा आरामदायक हो सकता है. इससे सोने की जगह को ठंडी बाहरी सतह से थोड़ी दूरी मिलती है और कमरे में गर्माहट बनाए रखना आसान हो सकता है. सुबह की सनलाइट के लिए बेड की पोजिशन सोच-समझकर तय करें सर्दियों में सुबह के समय अक्सर अंधेरा रहता है और दिन की रोशनी भी देर से आती है. ऐसे में बेड की पोजिशन इस तरह रखना फायदेमंद हो सकता है कि सुबह कमरे में आने वाली नेचुरल लाइट का फायदा मिल सके. बेड के पास एक साइड टेबल रखने की जगह हो तो वहां सुबह की रोशनी बढ़ाने वाली लाइट भी रखी जा सकती है. इससे सुबह उठने के समय कमरे का माहौल ज्यादा आरामदायक बनाया जा सकता है. हीट सोर्स के बिल्कुल सामने बेड न रखें अगर कमरे में रेडिएटर या कोई दूसरा हीट सोर्स है तो बेड को उसके बिल्कुल सामने या सीधे लाइन में रखने से बचें. बहुत ज्यादा गर्मी कमरे को असहज बना सकती है और नींद के दौरान बेचैनी भी महसूस हो सकती है. बेहतर है कि बेड को हीट सोर्स से थोड़ी आरामदायक दूरी पर रखा जाए, ताकि कमरे में गर्माहट बनी रहे लेकिन बहुत ज्यादा गर्मी महसूस न हो. सर्दियों में सिर्फ बेड की जगह बदलना ही काफी नहीं है. सही कंबल का इस्तेमाल भी बिस्तर को ज्यादा गर्म और आरामदायक बना सकता है. एक से ज्यादा कंबल की लेयर बनाने से उनके बीच हवा की परत बनती है, जो गर्माहट बनाए रखने में मदद कर सकती है. इसलिए सर्दियों में जरूरत के हिसाब से कंबल की लेयरिंग की जा सकती है, ताकि सोते समय शरीर को आरामदायक गर्माहट मिलती रहे. अगर आपके बेडरूम में टाइल या हार्डवुड फ्लोर है तो सर्दियों में फर्श काफी ठंडा महसूस हो सकता है. सुबह बिस्तर से पैर नीचे रखते ही ठंडी सतह से सामना होने पर असहजता हो सकती है. बेड के नीचे या उसके आसपास मोटा रग बिछाने से कमरे में गर्माहट का एहसास बढ़ सकता है. इससे फर्श भी ज्यादा आरामदायक महसूस होता है और बेडरूम को एक कोजी लुक मिलता है. रात में बहुत तेज रोशनी कमरे के आरामदायक माहौल को खराब कर सकती है. इसलिए बेड को ऐसी जगह रखना बेहतर है जहां सीधे तेज रोशनी का सामना न करना पड़े. खिड़की से आने वाली अतिरिक्त रोशनी को नियंत्रित करने के लिए ब्लैकआउट पर्दे या ब्लाइंड्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. बेड के पास सॉफ्ट लाइट वाला लैंप रखने से भी रात के समय कमरे में हल्की और आरामदायक रोशनी बनी रहती है. जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. ट्रैवल उनका इंटरेस्ट एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
- राजनांदगांव: रेल जनसंवाद : राजनांदगांव में ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान यात्री, टॉयलेट की गंदगी पर भी उठे सवाल – राष्ट्रवाणी
- दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ में बदले गए कई SDM, कलेक्ट्रेट से जारी हुआ आदेश, देखें पूरी लिस्ट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Rib Remodeling Surgery: अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक? – राष्ट्रवाणी
- अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- 90s के आशिकों का फेवरेट था मिथुन-आयशा जुल्का का ‘चोरी-चोरी’ गाना, कुमार सानू की आवाज, घर-घर में हुआ हिट – राष्ट्रवाणी

