राष्ट्रवाणी: सुबह की मुस्कान से लेकर रात की सुकून भरी नींद तक, हमारी खुशी में खानपान की अहम भूमिका होती है। इन फूड्स से बूस्ट होगा हैप्पी हार्मोन (Picture Courtesy: Freepik) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सुबह की पहली मुस्कान से लेकर रात की सुकून भरी नींद तक, हमारी खुशी कई छोटे-छोटे पलों से बनती है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन पलों को खास बनाने में आपकी थाली भी बड़ी भूमिका निभाती है? अक्सर हम खुशी को बाहरी हालात से जोड़ लेते हैं, जबकि असली राज हमारे शरीर के अंदर छुपा होता है। हमारे शरीर में बनने वाले हैप्पी हार्मोन हमारे मूड, सोच और एनर्जी को कंट्रोल करते हैं।
सही फूड्स इन हार्मोन्स को नेचुरली एक्टिव कर सकते हैं। इसलिए कहा जाता है, खुश रहना ही जिंदगी है और खुश रहने की शुरुआत सही खानपान से होती है। आइए जानते हैं ये फूड्स कौन कौन से हैं, जो हैप्पी हार्मोन बढ़ाने में मदद करते हैं।
खुशी कोई दूर की चीज नहीं, बल्कि आपकी रोजमर्रा की थाली में छुपी होती है। इसलिए जब आप सही फूड्स चुनते हैं, तो आपका शरीर खुद-ब-खुद खुश रहने के सिग्नल भेजता है।

