राष्ट्रवाणी: छोले-भटूरे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. बाजार में मिलने वाले भटूरे अक्सर बाहर से सुनहरे और अंदर से नरम होते हैं. लेकिन घर पर भटूरे बनाते समय कई बार वे ठीक से फूलते नहीं या सख्त हो जाते हैं. इसकी एक वजह आटा गूंथने का तरीका, उसे रेस्ट देने का समय और तलने के लिए तेल का सही तापमान होता है. अगर आप भी घर पर बाजार जैसे फूले हुए भटूरे बनाना चाहते हैं, तो कुछ आसान बातों का ध्यान रखें. आइए जानते हैं आटा तैयार करने से लेकर भटूरे तलने तक का सही तरीका. फूले हुए भटूरे बनाने के लिए सबसे पहले सही सामग्री लेना जरूरी है. इसके लिए दो कप मैदा, दो बड़े चम्मच सूजी, दो बड़े चम्मच दही, आधा छोटा चम्मच चीनी, थोड़ा नमक और जरूरत के अनुसार पानी लें. आटे में एक छोटा चम्मच तेल मिलाएं. अब एक बड़े बर्तन में मैदा, सूजी, नमक और चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद दही डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए आटा गूंथें. आटा न ज्यादा सख्त होना चाहिए और न ही बहुत ढीला. इसे अच्छी तरह गूंथकर चिकना कर लें. ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा पानी डालने से आटा चिपचिपा हो सकता है. आटा तैयार होने के बाद इसे ढककर करीब 2 से 3 घंटे के लिए गर्म जगह पर रख दें. आटे को रेस्ट देने के बाद उसे एक बार हल्के हाथों से गूंथ लें. अब इसकी बराबर आकार की लोइयां बना लें. लोई को बेलने के लिए चकले पर थोड़ा तेल लगाएं. कोशिश करें कि भटूरे को बहुत पतला न बेलें, क्योंकि इससे फूलने में परेशानी होती है. इसे न ज्यादा मोटा रखें और न ही बहुत पतला. बेलते समय ध्यान रखें कि आटे में बड़ी दरारें न हों और उसकी मोटाई लगभग हर जगह एक जैसी रहे. अगर आटा चकले पर चिपक रहा है, तो थोड़ा तेल इस्तेमाल करें. जरूरत से ज्यादा सूखा मैदा लगाने से तलते समय तेल में मैदा जल सकता है. लोइयां बेलने के बाद उन्हें बहुत देर तक खुला न छोड़ें, वरना उनकी सतह सूख सकती है. भटूरे तलने के लिए कड़ाही में पर्याप्त तेल गर्म करें. तेल सही तापमान पर होना चाहिए. अगर तेल कम गर्म होगा, तो भटूरे ज्यादा तेल सोख सकते हैं और ठीक से नहीं फूलेंगे. वहीं, बहुत ज्यादा गर्म तेल में भटूरे बाहर से जल्दी रंग पकड़ते हैं. तेल का तापमान जांचने के लिए आटे का छोटा टुकड़ा डालें. अगर वह धीरे-धीरे ऊपर आ जाए और उसके आसपास बुलबुले बनें, तो तेल तलने के लिए तैयार होता है. अब बेले हुए भटूरे को सावधानी से तेल में डालें और कलछी से हल्का दबाएं, ताकि वह फूल सके. जब एक तरफ सुनहरा रंग आ जाए, तो पलटकर दूसरी तरफ भी तल लें. तैयार भटूरे को निकालकर ज्यादा तेल निकलने दें. इन्हें गर्मागर्म छोले, प्याज और अचार के साथ परोसें. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
- राजनांदगांव: रेल जनसंवाद : राजनांदगांव में ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान यात्री, टॉयलेट की गंदगी पर भी उठे सवाल – राष्ट्रवाणी
- दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ में बदले गए कई SDM, कलेक्ट्रेट से जारी हुआ आदेश, देखें पूरी लिस्ट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Rib Remodeling Surgery: अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक? – राष्ट्रवाणी
- अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- 90s के आशिकों का फेवरेट था मिथुन-आयशा जुल्का का ‘चोरी-चोरी’ गाना, कुमार सानू की आवाज, घर-घर में हुआ हिट – राष्ट्रवाणी

