राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): रायपुर: Droupadi Murmu Chhattisgarh Visit राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर है। इस मौके पर वे आज रायपुर पहुंच गई है। रायपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्रिमंडल ने उनका भव्य स्वागत किया।
जिसके बाद वे सीधे लोकभवन के लिए रवाना होगी। Droupadi Murmu Chhattisgarh Visit यहां ष्ट्रपति मुर्मू लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपए के स्मारक सिक्का जारी करेंगी। जिसके बाद शाम चार बजे इंडोर स्टेडियम में आयोजित सेवा सम्मान पर्व में शामिल होंगी।
इस कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद और रायपुर शहर के चारों विधायक प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। कल जगदलपुर में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के प्रवास को ध्यान में रखकर रायपुर पुलिस ने लोकभवन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
बुधवार को दिनभर आसपास पुलिस बल की तैनाती रही। 23 अक्टूबर को राष्ट्रपति जगदलपुर पहुंचेंगी। अपने इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति जगदलपुर में सुबह 11 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी और दोपहर 12.45 बजे बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित प्रसिद्ध मुरिया दरबार एवं सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी।
EXCLUSIVE: रायपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू.. एयरपोर्ट पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री साय ने किया स्वागत #PresidentDroupadiMurmu #Chhattisgarh #PresidentMurmu @rashtrapatibhvn @vishnudsai @GovernorCG — IBC24 News (@IBC24News) October 22, 2026 उत्तर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं।
इस दौरान वे रायपुर और जगदलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है।
विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
Web Title: President Droupadi Murmu on Two-Day Chhattisgarh Visit, to Release ₹200 Commemorative Coin and Attend Bastar Dussehra राष्ट्रपति मुर्मू आज रायपुर से जारी करेंगी 200 रुपए का स्मारक सिक्का, जानें डिजाइन से लेकर खास बातें दिवाली में 13 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल, आ गया नया आदेश, जानें कब से कब तक रहेगी छुट्टी छत्तीसगढ़ में आठवीं पढ़ने वाले भी घर बैठे कमाएंगे 1000 रुपए, सरकार ने लिया गजब का फैसला, ऐसे करें आवेदन रायपुर से पुणे 20000 तो मुंबई 15500, दिवाली से पहले ताबड़तोड़ महंगी हुई प्लेन की टिकट, जानिए दिल्ली का किराया अखिलेश के लिए आजम जरूरी या मजबूरी?
चुनाव से पहले जेल में मुलाकात के पीछे ये है असली वजह Today Live Breaking News: रायपुर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , एयरपोर्ट पर राज्यपाल डेका, मुख्यमंत्री और मंत्री विधायकों ने किया स्वागत वैभव की एंट्री! अभिषेक या संजू में से कौन होगा बाहर? NZ से भिड़ंत आज, कप्तान अय्यर के सामने होगी ये चुनौतियां यहां पेट्रोल 14.55 और डीजल 6.54 रुपए प्रति लीटर सस्ता, जानिए आज आपके शहर में क्या है ईंधन का रेट

