राष्ट्रवाणी: DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दशहरे पर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी नहीं मिली। अब 28 अक्टूबर को …और पढ़ें DA Hike 2026: दशहरे पर मायूसी, पर दीवाली में बंपर तोहफा! सरकार कब करेगी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का एलान?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को इस बार दशहरे पर मायूसी हाथ लगी। लेकिन अब दीवाली से पहले 28 अक्टूबर को सरकार महंगाई भत्ते (DA News 2026) में बढ़ोतरी का बड़ा दीवाली गिफ्ट दे सकती है। 14 और 21 अक्टूबर को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठकों में डीए हाइक को लेकर कोई फैसला नहीं हो सका।
इसके बाद से ही लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स 28 अक्टूबर को होने वाली अगली संभावित बैठक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने 16 अक्टूबर को कर्मचारियों के लिए नॉन-परफॉर्मेंस लिंक्ड बोनस का तो एलान कर दिया था, लेकिन महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (DA DR Hike) पर कुछ नहीं कहा। डीए और डीआर बेसिक सैलरी का वह हिस्सा है, जो कर्मचारियों और पेंशनर्स को लगातार बढ़ती महंगाई के असर से बचाने के लिए दिया जाता है।
उम्मीद थी कि दशहरे से पहले जुलाई 2026 के डीए हाइक का ऐलान हो जाएगा, जैसा कि पिछले सालों में सितंबर के आखिर या अक्टूबर की शुरुआत में होता रहा है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आंकड़ों के आधार पर साल में दो बार डीए अपडेट किया जाता है।
आम तौर पर इसके ऐलान मार्च और अक्टूबर में होते हैं और इन्हें जनवरी व जुलाई से लागू किया जाता है। इससे पहले अप्रैल में सरकार ने डीए 58% से बढ़ाकर 60% किया था, जिसे 1 जनवरी 2026 से लागू किया गया। चूंकि इस बार 8 नवंबर को दीवाली है, ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 अक्टूबर की बैठक में इस दीवाली गिफ्ट पर मुहर लग सकती है।
ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह पटेल का कहना है कि, लगातार तीन कैबिनेट बैठकों में डीए-डीआर (DA DR Hike 2026) पर कोई फैसला नहीं लिया गया। आमतौर पर अक्टूबर की सैलरी में बढ़ा हुआ DA और पिछले महीनों का एरियर जुड़कर आ जाता है, लेकिन इस बार सरकार की बेरुखी से ऐसा नहीं हो रहा है।
उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि, जुलाई 2026 से पेंडिंग 3 से 4% की DA बढ़ोतरी कर्मचारियों का हक है, यह कोई खैरात नहीं है। त्योहारी सीजन में हाथ में पैसा न होने से कर्मचारियों के परिवारों में भारी मायूसी छाई है। फेडरेशन ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है कि वे इस मामले में तुरंत दखल दें और फाइल को मंजूरी दिलाएं, ताकि कर्मचारियों को इस दिवाली आर्थिक राहत मिल सके।”

