राष्ट्रवाणी (कोरबा ब्यूरो): Korba Crime News: छत्तीसगढ़ में 7 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, अर्धनग्न हालत में मिली लाश, आरोपी की है दो पत्नियां कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सात वर्षीय बालिका से बलात्कार और हत्या के आरोप में पुलिस ने 42 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बालको थाना क्षेत्र में पुलिस ने आरोपी अजय उर्फ अमित चौहान को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालिका चार दिनों से लापता थी।
पुलिस के खोजी कुत्ते बाघा की मदद से बालिका का शव बरामद हुआ और आरोपी को पकड़ा गया। जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि इस महीने की 19 तारीख को बालको थाना क्षेत्र के रजगामार चौकी में एक व्यक्ति ने अपनी सात साल की बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पिता ने बताया कि उनकी बेटी पास की एक दुकान में सामान लेने गई थी, लेकिन देर तक घर नहीं लौटी।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल ने खोजी कुत्ता बाघा को लेकर बालिका की खोज शुरू की। पटले ने बताया कि बाघा ने बालिका के जाने का रास्ता बताया लेकिन नदी के पास जाकर रूक गया। पुलिस ने इस संकेत के आधार पर इलाके के जंगल और झाड़ियों में बालिका की तलाश शुरू की।
बृहस्पतिवार की सुबह क्षेत्र में एक पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में अर्धनग्न हालत में बालिका का शव मिलने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि बालिका का शव बरामद होने के बाद पुलिस को हत्या की आशंका हुई और आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना स्थल की खोजबीन करने के बाद खोजी कुत्ता बाघा क्षेत्र के रावणभाठा स्थित एक मकान तक जा पहुंचा।
उस दौरान वहां एक महिला मौजूद थी। पुलिस ने बाघा के संकेत के आधार पर महिला से पूछताछ की तब उसने बताया कि यह मकान आरोपी अजय का है। बाद में पुलिस ने आरोपी अजय को 60 किमी दूर बांगो थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवमाटी पारा से पकड़ लिया।
अधिकारी ने बताया कि कुछ देर तक कड़ाई से पूछताछ के बाद अजय से अपना जुर्म कबूल कर लिया तथा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पटले ने बताया कि आरोपी अजय ने दो शादियां की हैं। वह बालको नगर का निवासी है, जहां उसकी पहली पत्नी रहती है।
उसकी दूसरी पत्नी रजगामार क्षेत्र के रावणभाठा मोहल्ले में रहती है। जब वह 19 अक्टूबर को अपनी दूसरी पत्नी से मिलने आया था तब उसने बालिका को अकेली देख घटनास्थल पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह वहां से फरार हो गया।
पटले ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। (Korba Crime News, Chhattisgarh Crime News, Korba Rape Murder Case, 7 Year Old Girl Murder, Korba Police News, Chhattisgarh Rape Case) उत्तर: कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र में एक पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में बच्ची का शव मिला।
सवाल आपका है… 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है. Web Title: Korba 7 Year Old Girl Rape and Murdered in Korba, Chhattisgarh; accused arrested Ambikapur Suicide News : युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी।
आत्महत्या का कारण पता नहीं नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : राष्ट्रपति मुर्मू आपका पैसा इस बैंक में है? निकासी पर आरबीआई की पाबंदी, अब खाते से 5,000 रुपये ही निकाल पाएंगे, जानें क्या है वजह? वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, दफ्तर में ही जड़ दिया ताला, मचा हड़कंप, भड़के बैंक CEO ने दी कार्रवाई की चेतावनी बिना कोचिंग घर पर की UPSC की तैयारी, पहले प्रयास में मारी बाजी, अब संभालेंगी IPS की जिम्मेदारी, जानें कौन है उर्मी सिन्हा?
फोन खरीदने के नियमों में बड़ा बदलाव! अब सिर्फ इतने फोन खरीद पाएंगे लोग, जानें अचानक क्यों लिया ये फैसला? छत्तीसगढ़ में इन लोगों के राशन कार्ड होंगे निरस्त, जानें वजह, पढ़ें पूरी खबर दिवाली पर करीब 90 हजार उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगी गैस!
कंपनी ने ब्लॉक कर दिया कनेक्शन, जानिए क्या है वजह

