राष्ट्रवाणी (कोरबा ब्यूरो): Korba Fake Currency Case: यूट्यूब देख घर में छापे 200-200 रुपए के नकली नोट, दशहरे में खपाते ऐसे धराए दो शातिर, जानें कैसे चलता था पूरा खेल? /image: Social Media कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां पुलिस ने नकली नोट खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को धरदबोचा है।
ये पूरा मामला कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने दशहरा मेले में भीड़ का फायदा उठाकर 200 रुपए के नकली नोट खपाने वाले युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि, आरपी नगर फेज-1 इलाके में नकली नोट खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, आरोपी खिलौने बेचने और ठेला लगाने की आड़ में नकली नोट खपा रहे थे।
वे दशहरा मेले में लगी दुकानों और ठेलों पर सामान खरीदने के बहाने 200 रुपए के नकली नोट चला रहे थे। मामले का पूरा खुलासा तब हुआ जब एक दुकानदार को नोट छूते ही उसके नकली होने का शक हुआ। उसने सिविल लाइन थाना पुलिस को मौके पर बुला लिया।
इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब पता चला कि आरोपी साधारण कागज पर 200 रुपए के नोट प्रिंट कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने यूट्यूब देखकर 60 हजार नकली नोट छापने और 57 हजार रुपए मेले में खपाने की बात स्वीकार की है।
बताया जा रहा है कि कब्जे से पुलिस ने 200 रुपए के 15 नकली नोट जब्त किए हैं। बाजार में इनकी कुल कीमत 3 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस को आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया है।
गिरोह के शंभू नाम के युवक ने बताया कि अमीर बनाने की चाह में यूट्यूब में वीडियो देखकर अपने साथी के साथ घर में ही कलर प्रिंटर से नकली नोट छापता था, जबकि दूसरा आरोपी नकली नोटों को बाजार और मेले में खपाता था। एएसपी लखन पटले ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किया गया है।
पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश के साथ ही नोट छापने के ठिकाने की भी जांच की जा रही है। उत्तर: दी गई जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सवाल आपका है… 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है. Web Title: Korba Fake Currency Case YouTube Printed Notes Dussehra Mela बिना कोचिंग घर पर की UPSC की तैयारी, पहले प्रयास में मारी बाजी, अब संभालेंगी IPS की जिम्मेदारी, जानें कौन है उर्मी सिन्हा?
फोन खरीदने के नियमों में बड़ा बदलाव! अब सिर्फ इतने फोन खरीद पाएंगे लोग, जानें अचानक क्यों लिया ये फैसला? छत्तीसगढ़ में इन लोगों के राशन कार्ड होंगे निरस्त, जानें वजह, पढ़ें पूरी खबर दिवाली पर करीब 90 हजार उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगी गैस!
कंपनी ने ब्लॉक कर दिया कनेक्शन, जानिए क्या है वजह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना, की देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना औंधे मुंह गिरे स्विगी के शेयर, सीधे पहुंचा 52 हफ्ते के निचले स्तर पर, दिवाली से पहले निवेशकों का निकला दिवाला! दिवाली से पहले पुलिस महकमे में बंपर तबादले, बदले गए इन जिलों के एसपी, डीएसपी और एडिशनल एसपी, देखिए लिस्ट छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर प्रशासन की अहम बैठक, कलेक्टर ने दिए निर्देश, जानिए कब से हो सकती है शुरू

