राष्ट्रवाणी (छत्तीसगढ़ ब्यूरो): प्रतिनिधि, अभनपुर। अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के यशस्वी विधायक श्री इंद्र कुमार साहू जी के सतत प्रयासों और क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के संकल्प के परिणामस्वरूप ग्रामीण अंचलों के विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत महिला एवं शिशु कल्याण तथा ग्रामीण अधोसंरचना (Infrastructure) को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कुल 203.97 लाख (दो करोड़ तीन लाख सत्तानवे हजार रुपये) की अभूतपूर्व प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
योजना के अंतर्गत स्वीकृत की गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से क्षेत्र के कुल 17 महत्वपूर्ण ग्राम पंचायतों का चयन कर वहां सर्वसुविधायुक्त नए भवनों का निर्माण सुनिश्चित किया जाएगा। इस परियोजना के अंतर्गत प्रत्येक चिन्हित स्थान पर निर्माण कार्य की कुल अनुमानित लागत लगभग 12.00 लाख रुपये निर्धारित की गई है।
इन नए सरकारी भवनों के निर्माण से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों की सूरत बदलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों की गुणवत्ता में भी व्यापक सुधार आएगा। विधायक कार्यालय से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जिन 17 ग्राम पंचायतों के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है, उनका विवरण और स्वीकृत लागत सूची इस प्रकार है:- इस महत्वपूर्ण वित्तीय स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय विधायक श्री इंद्र कुमार साहू जी ने समस्त क्षेत्रवासियों और विशेषकर ग्रामीण जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि हमारी प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को हर नागरिक तक पहुंचाना है। इन नवीन भवनों के सुव्यवस्थित निर्माण से क्षेत्र के बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और उनकी शुरुआती बुनियादी शिक्षा की व्यवस्था को एक नई दिशा और सुदृढ़ आधार मिलेगा। विकास का यह सिलसिला क्षेत्र में लगातार जारी रहेगा।
इस बड़ी सौगात के मिलने से अभनपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता, स्थानीय सरपंचों और कार्यकर्ताओं ने विधायक श्री इंद्र कुमार साहू जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हर्ष जताया है।

