राष्ट्रवाणी (बस्तर ब्यूरो): जगदलपुर, 23 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से छत्तीसगढ़ नक्सलवाद के खतरे से मुक्त हुआ है और माओवादी हिंसा का दर्द पीछे छोड़कर अब तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
यहां लालबाग मैदान में बस्तर दशहरा महोत्सव-2026 के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि आदिवासी युवा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ लंबे समय तक नक्सलवाद के खतरे से जूझता रहा। लेकिन केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से छत्तीसगढ़ इस खतरे से मुक्त हुआ और तेजी से प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।’’ रामायण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘केवल वानर सेना और ऋषि-मुनियों ने ही नहीं, बल्कि मेरा मानना है कि जंगलों में रहने वाले आदिवासी समुदायों ने भी रावण को हराने में योगदान दिया था।’’ मुर्मू ने कहा कि नक्सली हिंसा का दर्द पीछे छोड़कर छत्तीसगढ़ तेजी से प्रगति कर रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘आज छत्तीसगढ़ के सामने विकास के कई रास्ते खुल रहे हैं। इसके लिए मैं केंद्र और राज्य सरकार को बधाई देती हूं। मुझे बताया गया है कि आदिवासी उद्यमियों को वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराने और उन्हें बाजारों से जोड़ने के प्रयास तेज किए गए हैं।’’ मुर्मू ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इन प्रयासों से समान विकास के जरिए 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।
राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘आदिवासी युवा देश को विकसित राष्ट्र बनाने की यात्रा में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाएंगे।’’ Web Title: नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : राष्ट्रपति मुर्मू Ambikapur Suicide News : युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी। आत्महत्या का कारण पता नहीं छत्तीसगढ़ में 7 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, अर्धनग्न हालत में मिली लाश, आरोपी की है दो पत्नियां वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, दफ्तर में ही जड़ दिया ताला, मचा हड़कंप, भड़के बैंक CEO ने दी कार्रवाई की चेतावनी छत्तीसगढ़ में इन लोगों के राशन कार्ड होंगे निरस्त, जानें वजह, पढ़ें पूरी खबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना, की देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना यूट्यूब देख घर में छापे 200-200 रुपए के नकली नोट, दशहरे में खपाते ऐसे धराए दो शातिर, जानें कैसे चलता था पूरा खेल?
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर प्रशासन की अहम बैठक, कलेक्टर ने दिए निर्देश, जानिए कब से हो सकती है शुरू छत्तीसगढ़ : राष्ट्रपति ने माँ दंतेश्वरी की पूजा कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

