राष्ट्रवाणी: दिल्ली-एनसीआर में अक्टूबर के साथ वायु प्रदूषण का असर फिर दिखाई देने लगा है. 22 अक्टूबर को दिल्ली का CPCB AQI 223 दर्ज किया गया. मौसम में बदलाव और हवा में प्रदूषकों की बढ़ती मात्रा के बीच डॉक्टर बच्चों और पहले से सांस संबंधी समस्या वाले लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं. हाल की रिपोर्टों में भी दिल्ली-एनसीआर में बदलते मौसम और खराब हवा के कारण बच्चों में अस्थमा और एलर्जी के लक्षण दिखाई दिए. प्रदूषित हवा का असर केवल उन लोगों तक सीमित नहीं रहता जिन्हें पहले से अस्थमा है. हवा में मौजूद बारीक कण और अन्य प्रदूषक सांस की नलियों में जलन और सूजन बढ़ा सकते हैं, जिससे खांसी, घरघराहट, सीने में जकड़न या सांस लेने में परेशानी जैसी शिकायतें हो सकती हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में AQI पर नजर रखना और प्रदूषण बढ़ने पर अपनी लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव करना बेहद महत्वपूर्ण है. अस्थमा में सांस की नलियां पहले से संवेदनशील होती हैं. जब प्रदूषित हवा शरीर में जाती है तो उसमें मौजूद PM2.5 जैसे महीन कण और दूसरे प्रदूषक वायुमार्ग को प्रभावित करते हैं. इससे पहले से नियंत्रित अस्थमा के लक्षण दोबारा उभर सकते हैं और उनकी गंभीरता बढ़ सकती है. बच्चों और एलर्जी या अस्थमा से परेशान लोगों को बदलते मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए. खासकर सुबह और शाम के समय बाहर निकलते हुए स्थानीय AQI की स्थिति देखना बेहतर होता है. प्रदूषण बढ़ने पर लगातार खांसी, गले में खराश, सीने में भारीपन, सांस फूलना, सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज और आंखों में जलन जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. अगर किसी व्यक्ति को पहले से अस्थमा है और सामान्य दवाओं के बावजूद सांस लेने में ज्यादा परेशानी होने लगे, तो इसे मामूली समस्या समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. हालिया स्वास्थ्य रिपोर्टों में भी दिल्ली की खराब हवा के बीच खांसी, घरघराहट और सांस फूलने जैसी समस्याओं को लेकर चेतावनी दी गई है. जब हवा की गुणवत्ता खराब हो, तो कम जरूरी आउटडोर गतिविधियों को कम करना बेहतर है. प्रदूषण ज्यादा होने वाले दिनों में बाहर दौड़ना, तेज एक्सरसाइज या लंबे समय तक खुले में रहने से बचना चाहिए. खराब हवा के दौरान एक्सरसाइज का समय और स्थान बदलना सही हगा. बाहर निकलना जरूरी हो तो अच्छी फिटिंग वाला मास्क प्रदूषित कणों के संपर्क को कम करने में मदद कर सकता है. घर के अंदर धूल, धुआं और तेज खुशबू वाले उत्पादों से भी दूरी रखें. कमरे में पर्याप्त वेंटिलेशन बनाए रखें, लेकिन जब बाहर की हवा बहुत खराब हो तब खिड़कियां लंबे समय तक खुली रखने से बचना बेहतर है. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- मृत्यु के बाद भी दूसरों के जीवन में उजाला लाने की मिसाल बने 23 वर्षीय यश गुप्ता—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 17 वर्ष से अधिक तथा 18 वर्ष एवं छूटे हुए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने जगह-जगह लगाए जा रहे शिविर – राष्ट्रवाणी
- राज्योत्सव समारोह-2026 के सफल आयोजन के लिए नोडल और सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त – राष्ट्रवाणी
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय भवन और पीडब्लूडी आवासीय परिसर का किया निरीक्षण – राष्ट्रवाणी
- कैंसर की समय पर पहचान के लिए जिला अस्पताल में लगा निःशुल्क शिविर—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा दीपावली के अवसर पर खाद्य पदार्थों की सघन जांच जारी—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ की केशकाल घाटी में पेड़ से टकराई बोलेरो, सेना के जवान की मौत, साथी समेत पांच घायल – राष्ट्रवाणी
- रेलटेल को म्यूनिशन्स इंडिया – भारतीय पीएसयू से 20.04 करोड़ रुपये का क्यू-शक्ति आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर अनुबंध मिला

