राष्ट्रवाणी: फ्रांस में शमोंडा वायरस का इंसानों में पहला मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है. इस वायरस को अब तक मुख्य रूप से पशुओं में होने वाला संक्रमण माना जाता था. फ्रांस में संक्रमित पाए गए मरीज की अक्टूबर की शुरुआत में मौत हो गई थी. मरीज पहले से ही गंभीर बीमारी से जूझ रहा था और उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कमजोर थी. फिलहाल जांच की जा रही है कि वायरस का मरीज की मौत से सीधा संबंध था या नहीं. अधिकारियों के मुताबिक, अभी आम लोगों के लिए किसी स्वास्थ्य खतरे की पहचान नहीं हुई है. शमोंडा वायरस एक तरह का वायरस है, जो अब तक मुख्य रूप से गायों और दूसरे पशुओं में पाया जाता रहा है. इसकी पहचान पहली बार 1960 के दशक में अफ्रीकी देश नाइजीरिया में हुई थी. इसके बाद अफ्रीका और एशिया के कुछ हिस्सों में पशुओं में इसके मामले सामने आए. इस वायरस को छोटे, काटने वाले कीड़ों के जरिए फैलने वाला माना जाता है. ये कीड़े संक्रमित पशुओं से वायरस को दूसरे पशुओं तक पहुंचाते हैं. यूरोप में भी 2026 की गर्मियों में पशुओं में इस वायरस की पहचान हुई थी. अब फ्रांस में इंसान के संक्रमित होने का मामला सामने आने के बाद इसकी जांच की जा रही है कि यह वायरस इंसानों को किस तरह प्रभावित करता है. फ्रांस में जिस 60 साल के मरीज में शमोंडा वायरस मिला, वह पहले से ही गंभीर बीमारी से पीड़ित था और उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कमजोर थी. उसकी अक्टूबर की शुरुआत में मौत हो गई. शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि मरीज पूर्वी फ्रांस में एक संक्रमित छोटे कीड़े के काटने से वायरस की चपेट में आया. यह अभी जांच का विषय है कि संक्रमण किस तरह हुआ और क्या वायरस ने मरीज की मौत में कोई भूमिका निभाई. स्वास्थ्य अधिकारी इस मामले से जुड़ी जानकारी जुटा रहे हैं. अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि इंसानों में इस वायरस का संक्रमण कितनी आसानी से फैल सकता है. WHO के मुताबिक फिलहाल इसके बड़े पैमाने पर फैलने का खतरा कम है और आम लोगों के लिए किसी खतरे की पहचान नहीं हुई है. फिलहाल स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि आम लोगों के लिए किसी स्वास्थ्य जोखिम की पहचान नहीं हुई है. यह मामला ऐसे मरीज में सामने आया, जिसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पहले से कमजोर थी. इसलिए इसे असाधारण मामला माना जा रहा है. पशुओं में इस वायरस के कारण बुखार, दस्त, सुस्ती और गायों में दूध का उत्पादन कम होने जैसे लक्षण देखे जाते हैं. इंसानों में इसके लक्षणों और असर के बारे में अभी पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है. यूरोपीय स्वास्थ्य अधिकारी इस मामले की निगरानी कर रहे हैं देना जरूरी है. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर प्रशासन की अहम बैठक, कलेक्टर ने दिए निर्देश, जानिए कब से हो सकती है शुरू – राष्ट्रवाणी
- DA Hike News: 60% के बाद कितनी बढ़ेगी सैलरी, 28 अक्टूबर को आ सकता है बड़ा फैसला? कैसा है 5 साल का ट्रेंड – राष्ट्रवाणी
- Jio का ₹500 vs Airtel का ₹489 प्लान: एक में 77 दिन की वैलिडिटी तो दूसरे में एआई और ढेरों OTT, जानें कौन सा है बेस्ट – राष्ट्रवाणी
- कोरबा: में 7 वर्षीय बच्ची की हत्या से आक्रोश, हत्यारे को फांसी देने की मांग, ग्रामीणों ने पुलिस चौकी घेरी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ : राष्ट्रपति ने माँ दंतेश्वरी की पूजा कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की – राष्ट्रवाणी
- पूछताछ के लिए पुलिस थाने बुलाए जाने के बाद ट्रक चालक की मौत, दो पुलिसकर्मी निलंबित – राष्ट्रवाणी
- कोरबा: छत्तीसगढ़ : कोरबा में सात वर्षीय बालिका की बलात्कार के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- पहले छोटी बेटी का कराया धर्म परिवर्तन, अब बेटे पर दबाव! विरोध करने पर दो महिलाओं ने परिवार के साथ की मारपीट, मामला दर्ज – राष्ट्रवाणी

