राष्ट्रवाणी (बस्तर ब्यूरो): जगदलपुर, 23 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू ने आज अपने बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर में बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
राष्ट्रपति ने माँ दंतेश्वरी से देशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू ने मंदिर में माँ दंतेश्वरी के दर्शन किए और श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में राष्ट्रपति का परंपरागत ढंग से स्वागत किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के प्रति अंचल के लोगों की अटूट श्रद्धा है और वह बस्तर की आस्था और लोकजीवन का अभिन्न हिस्सा हैं।
‘‘राष्ट्रपति मुर्मू जी का माँ दंतेश्वरी के दर्शन-पूजन के लिए आगमन बस्तर और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का अवसर है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ”बस्तर अपनी अनुपम जनजातीय संस्कृति, प्राचीन परंपराओं और विशिष्ट जीवन मूल्यों के लिए देश-दुनिया में अलग पहचान रखता है। यहाँ की परंपराओं में प्रकृति, आस्था और समाज के बीच गहरा संबंध दिखाई देता है।
राष्ट्रपति जी के प्रवास से बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और सम्मान मिलेगा।” राष्ट्रपति मुर्मू बृहस्पतिवार से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ की यात्रा पर हैं। वह आज बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में ‘मुरिया दरबार’ में शामिल हो रही हैं। इसके बाद वह बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगी।
‘मुरिया दरबार’ को एक पारंपरिक आदिवासी सभा या ‘आदिम जन संसद’ माना जाता है, जिसका आयोजन बस्तर दशहरा उत्सव के हिस्से के रूप में किया जाता है। Web Title: छत्तीसगढ़ : राष्ट्रपति ने माँ दंतेश्वरी की पूजा कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की पहले छोटी बेटी का कराया धर्म परिवर्तन, अब बेटे पर दबाव!
विरोध करने पर दो महिलाओं ने परिवार के साथ की मारपीट, मामला दर्ज छत्तीसगढ़ में स्कॉर्पियो से खतरनाक स्टंट का वीडियो हुआ वायरल, देख आपके भी उड़ जाएंगे होश छत्तीसगढ़ : कोरबा में सात वर्षीय बालिका की बलात्कार के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में इस नगर निगम की वेबसाइट हुई हैक, दिखा पाकिस्तान का झंडा, मचा हड़कंप पूछताछ के लिए पुलिस थाने बुलाए जाने के बाद ट्रक चालक की मौत, दो पुलिसकर्मी निलंबित खून से लाल हुई छत्तीसगढ़ की ये सड़क, देखते ही देखते तीन लोगों की थम गई सांसें, इलाके में मचा हड़कंप आज बस्तर दशहरा में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , लालबाग मैदान में जनसभा को करेंगी संबोधित बैज के बिगड़े बोल.. बजा विवाद का ढोल!
विपक्ष ने महामहिम के दौरे पर उठाए सवाल, क्या सियासी लड़ाई में राष्ट्रपति को शामिल करना है जायज

