राष्ट्रवाणी (जशपुर ब्यूरो): Jashpur Viral Video: छत्तीसगढ़ में स्कॉर्पियो से खतरनाक स्टंट का वीडियो हुआ वायरल, देख आपके भी उड़ जाएंगे होश/image: IBC24 File जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर में सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून युवाओं पर इस कदर हावी हो रहा है कि अब सार्वजनिक मैदानों में भी यातायात नियमों और सुरक्षा की परवाह नहीं की जा रही है।
ताजा मामला शहर के रणजीता स्टेडियम से सामने आया है, जहां कुछ युवाओं ने स्कॉर्पियो वाहन से तेज रफ्तार में खतरनाक स्टंट किया। जिसका वीडियो (Scorpio Stunt Video) सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में स्कॉर्पियो मैदान में गोल-गोल घूमती नजर आ रही है, जिससे धूल का गुबार उठता दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने के दौरान युवाओं ने वाहन को तेज रफ्तार में स्किड कराया। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सिटी कोतवाली क्षेत्र के रणजीता स्टेडियम में हुई इस घटना को लेकर पुलिस ने भी गंभीरता दिखाई है।
एएसपी राकेश पाटनवार ने कहा है कि वायरल वीडियो की जांच की जाएगी और जांच के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सवाल यह है कि सोशल मीडिया पर कुछ लाइक्स और व्यूज पाने की चाह में सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की लापरवाही कब तक जारी रहेगी? (Jashpur Viral Video, Jashpur News Today, Ranjita Stadium Jashpur, Dangerous Car Stunt, Viral Video Chhattisgarh) सवाल आपका है… 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है. Web Title: Jashpur Scorpio Dangerous Stunt Viral Video Ranjita Stadium पहले छोटी बेटी का कराया धर्म परिवर्तन, अब बेटे पर दबाव!
विरोध करने पर दो महिलाओं ने परिवार के साथ की मारपीट, मामला दर्ज दिवाली से पहले महंगाई का डबल अटैक! अचानक CNG के दाम में 4 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी, जानें अब कितना है नया रेट छत्तीसगढ़ : कोरबा में सात वर्षीय बालिका की बलात्कार के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में इस नगर निगम की वेबसाइट हुई हैक, दिखा पाकिस्तान का झंडा, मचा हड़कंप पूछताछ के लिए पुलिस थाने बुलाए जाने के बाद ट्रक चालक की मौत, दो पुलिसकर्मी निलंबित शरद पूर्णिमा पर इन चीजों का दान बदल सकता है भाग्य?
जानें मां लक्ष्मी की कृपा पाने के खास उपाय खून से लाल हुई छत्तीसगढ़ की ये सड़क, देखते ही देखते तीन लोगों की थम गई सांसें, इलाके में मचा हड़कंप इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी रामायण! लेकिन मूवी देखने के लिए सब्सक्रिप्शन के बजाय इस खास सुविधा का करना होगा इस्तेमाल
