राष्ट्रवाणी (रायगढ़ ब्यूरो): Raigarh Municipal Website Hacked: छत्तीसगढ़ में हैक हुआ इस नगर निगम की वेबसाइट! दिखा पाकिस्तान का झंडा, मचा हड़कंप /image: IBC24 File रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट हैक होने का मामला सामने आया है, वेबसाइट खोलने पर झंडे के साथ “Hacked by Over Threes 1337” का मैसेज नजर आया।
मामले में अज्ञात हैकर के जरिए वेबसाइट से छेड़छाड़ की आशंका जताई जा रही है। निगम की शिकायत के बाद साइबर सेल जांच में जुट गई है। फिलहाल साइबर एक्सपर्ट की मदद से झंडे और मैसेज को वेबसाइट से हटा दिया गया है।
मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, नगर निगम रायगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट www.raigarhnagarnigam.com को खोलने पर अचानक पाकिस्तान के झंडे का सिंबल और हैकिंग से जुड़ा मैसेज सामने आया। जिसके बाद हड़कंप मच गया।
निगम अधिकारियों को जब उसकी जानकारी मिली तो आनन फानन में नगर निगम आयुक्त बृजेश कुमार ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद साइबर सेल की मदद से आपत्तिजनक मैसेज को हटाया गया। आशंका जताई जा रही है कि किसी हैकर ने वेबसाइट से छेड़छाड़ की है। फिलहाल साइबर सेल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
वेबसाइट को पहले की तरह दुरुस्त किया गया है। (Raigarh Municipal Website Hacked, Raigarh News Today, Raigarh Nagar Nigam Website, Pakistan Flag Website Hack) उत्तर: रायगढ़ नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सवाल आपका है… 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है. Web Title: Raigarh Municipal Website Hacked Pakistan Flag Cyber Cell Investigation शरद पूर्णिमा पर इन चीजों का दान बदल सकता है भाग्य?
जानें मां लक्ष्मी की कृपा पाने के खास उपाय खून से लाल हुई छत्तीसगढ़ की ये सड़क, देखते ही देखते तीन लोगों की थम गई सांसें, इलाके में मचा हड़कंप इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी रामायण! लेकिन मूवी देखने के लिए सब्सक्रिप्शन के बजाय इस खास सुविधा का करना होगा इस्तेमाल न्यूजीलैंड दौरे के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका, ये विस्फोटक बल्लेबाज हुआ बाहर, जानें क्या है वजह अचानक स्कूलों को बंद करने का आदेश, स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को मैसेज भेज कर दी जानकारी, जानें क्यों लिया ये फैसला इस खिलाड़ी ने जड़ दिया सबसे तेज दोहरा शतक, किसने लगाया था पहला डबल सेंचुरी?
देखें टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट पैसा कमाने का आखिरी दिन! आज चूके तो मौका हाथ से निकलेगा! क्या लिस्टिंग पर निवेशकों की होगी चांदी?
दिवाली से पहले भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी, दुबई से भी सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए एक लीटर का क्या है रेट

