राष्ट्रवाणी (बस्तर ब्यूरो): बलरामपुर (उप्र), 23 अक्टूबर (भाषा) ट्रक टायर चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए पुलिस थाने बुलाए जाने के बाद 48 वर्षीय एक ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने उसकी मौत का कारण हृदयाघात बताया है और उसके परिवार द्वारा लगाए गए मारपीट के आरोपों से इनकार किया है।
अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और जांच के आदेश दिए गए हैं। तुलसीपुर थाने की सीमा के अंतर्गत सेकहनिया गांव के निवासी रंजीत सैनी को 21 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उसके परिवार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके साथ मारपीट की गई और बाद में वह तुलसीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक कमरे में दर्द से तड़पता हुआ मिला।
रंजीत के भाई राम केवल सैनी ने कहा कि इलाज के बाद परिवार उसे घर ले आया, लेकिन उसकी हालत फिर बिगड़ गई। उसे एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि सैनी पुलिस थाने में अचानक गंभीर रूप से बीमार पड़ गया था और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जिसके बाद 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे ने बताया कि पोस्टमार्टम में सैनी के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है और मौत का कारण दिल का दौरा बताया गया है। पुलिस के अनुसार, सैनी के परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने पुलिसकर्मी रत्नेश कुमार और देवाशीष मिश्रा को निलंबित कर दिया है और घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
Web Title: पूछताछ के लिए पुलिस थाने बुलाए जाने के बाद ट्रक चालक की मौत, दो पुलिसकर्मी निलंबित पहले छोटी बेटी का कराया धर्म परिवर्तन, अब बेटे पर दबाव! विरोध करने पर दो महिलाओं ने परिवार के साथ की मारपीट, मामला दर्ज छत्तीसगढ़ में कार से खरतरनाक स्टंट का वीडियो हुआ वायरल, देख आपके भी उड़ जाएंगे होश छत्तीसगढ़ : कोरबा में सात वर्षीय बालिका की बलात्कार के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में इस नगर निगम की वेबसाइट हुई हैक, दिखा पाकिस्तान का झंडा, मचा हड़कंप खून से लाल हुई छत्तीसगढ़ की ये सड़क, देखते ही देखते तीन लोगों की थम गई सांसें, इलाके में मचा हड़कंप आज बस्तर दशहरा में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , लालबाग मैदान में जनसभा को करेंगी संबोधित बैज के बिगड़े बोल.. बजा विवाद का ढोल!
विपक्ष ने महामहिम के दौरे पर उठाए सवाल, क्या सियासी लड़ाई में राष्ट्रपति को शामिल करना है जायज सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, सीएम साय ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख देगी सरकार

